नवरात्र और दशहरा पर मथुरा में चमकेगा वाहन बाजार, कारों और दोपहिया की बंपर डिलीवरी
नवरात्र की अष्टमी, नवमी और विजयदशमी पर मथुरा के वाहन बाजार में भारी रौनक है। इन तीन दिनों में 200 ...और पढ़ें

मथुरा: नवल मोटर्स शोरूम पर कार पसंद करते ग्राहक। फोटो जागरण
HighLights
नवरात्र-दशहरा पर मथुरा में वाहन बाजार में भारी रौनक
200 कारें और 400 से अधिक दोपहिया वाहन डिलीवर
इलेक्ट्रिक वाहनों की जबरदस्त मांग, कई मॉडलों पर वेटिंग
जागरण संवाददाता, मथुरा। नवरात्र की अष्टमी, नवमीं और विजयदशमीं पर तीन दिन वाहन बाजार में जमकर रौनक रहेगी। सोमवार को अष्टमी, नवमीं दोनों मनाई जाएंगी वहीं मंगलवार को दशहरा है। घर लाने के लिए विभिन्न ब्रांड की कार और मनपसंद रंग की बुकिंग पहले ही हो चुकी है और डिलीवरी लेने को ग्राहक तैयार हैं। कुछ माडल पर एक सप्ताह से छह महीने की वेटिंग है, जबकि कई मॉडल तैयार हैं।
पहले बुकिंग करा चुके लोगों ने कागजी प्रक्रिया भी पूरी कर ली है, क्यों कि दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश है। 200 विभिन्न ब्रांड की कार लोग घर ले जाएंगे। वहीं 400 से अधिक दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होनी हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक भी शामिल हैं।
घर आएंगी 200 विभिन्न ब्रांड की कार, 400 दोपहिया पर होंगे सवार
बाजार में जमकर रौनक है। दोपहिया वाहन बाजार में स्पोर्ट्स, क्रूज युवाओं की पहली पसंद हैं। वहीं ई-बाइक भी खूब पसंद की जा रही हैं। मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा सहित दूसरे ब्रांड की नई आवक वाली कारों पर वेटिंग बनी हुई है। सभी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में उतारे हैं, जिनकी मांग भी खूब है। टाटा की पंच, नेक्सन, एरीस, सिएरा की मांग जबरदस्त है, लेकिन वेटिंग एक सप्ताह की है। टियागो, अल्ट्रोज हैरियर की मांग भी खूब है। सभी के ई-वर्जन भी उपलब्ध हैं और उनकी मांग जमकर है। 40 कार की दो दिन में डिलीवरी होनी हैं।
नवमीं और विजय दशमीं के लिए हुई हैं बुकिंग, जमकर होगी डिलीवरी
मारुति की अर्टिगा के सीएनजी वैरियंट, पेट्रोल वैरियंट दोनों पर दो सप्ताह का इंतजार है। वैगनआर, अल्टो, स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर की कुल डिलीवरी में बड़ी हिस्सेदारी है। बलेनो, विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा पर तीन सप्ताह और ब्रेजा पर छह सप्ताह की वेटिंग है। महिंद्रा की हाल ही में लांच हुई इलेक्ट्रिक कार एक्सईवी 9एस पर छह महीने की वेटिंग है। थार ओजी पर दो महीने की और 7एक्सओ पर चार सप्ताह तो स्कार्पियो एन पर दो सप्ताह की वेटिंग है। थार टू और फोर व्हील सहित राक्स उपलब्ध है। हुंडई की बियोन न्यू लांच है, लेकिन बुकिंग जमकर हो रही है। वहीं क्रेटा, अल्काजार और वीन्यू की जबरदस्त मांग है। तीनों पर एक से दो सप्ताह की वेटिंग बनी हुई है।
ई-बाइक सहित, स्कूटर की खूब डिमांड
ई-बाइक सहित विभिन्न कंपनियों के बाइक, स्कूटर की खूब मांग है। जेन जी की पहली पसंद क्रूज, स्पोर्टस बाइक बनी हुई है। नान ब्रांड से लेकर ब्रांडेड इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम पर जमकर बुकिंग हो रही है। बैटरी की लाइफ और गारंटी को लेकर ग्राहक ज्यादा जानकारी ले रहे हैं। बर्गमैन स्ट्रीट 125 और एक्सेस 125 खूब पसंद किए जा रहे हैं। जेन जी का जिक्सर को लेकर क्रेज है। इस पर तीन महीने की वेटिंग हैं।
दशहरा पर कुल 70 से अधिक डिलीवरी होनी है। पल्सर, पल्सर-एन160, एवेंजर, स्पलेंडर, शाइन100, एक्टिवा एच स्मार्ट, जुपिटर सहित अन्य की मांग खूब है। बुलेट को लेकर भी युवाओं में क्रेज बना हुआ है। बर्गमैन स्ट्रीट 125, एक्सेस 125 खूब पसंद किए जा रहे हैं।
दो दिन में 70 से अधिक कार की डिलीवरी होनी हैं। ग्रांड विटारा, विक्टोरिस की मांग जबरदसत है, लेकिन वेटिंग भी है। स्टाक में उपलब्ध कारों की डिलीवरी हो रही है।
गौरव चतुर्वेदी, डायरेक्टर, उमा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड
