विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मथुरा में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 14 Oct 2026 11:38 AM (IST)

मथुरा के छाता क्षेत्र के तरौली जनूबी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 40 वर्षीय सुल्तान ...और पढ़ें

सुल्तान का फाइल फोटो

सुल्तान का फाइल फोटो

HighLights

  1. मथुरा में पैसों के लेनदेन पर विवाद में हत्या।

  2. छाता के तरौली जनूबी गांव में हुई वारदात।

  3. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव तरौली जनूबी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में 40 वर्षीय व्यक्ति सुल्तान की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुल्तान ने विक्रम को छह माह पहले नौ हजार रूपये उधार दिए थे। इसी लेनदेन को लेकर असहमति चल रही थी। मंगलवार शाम सात बजे इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। घटना में सुल्तान को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।

इन पर लगाया मृतक के भाई ने हत्या का आरोप

मृतक के भाई शेरा ने गांव के ही सुनिल, राहुल, राजा,विक्की,विष्णु पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। छाता थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मालगाड़ी से हुई गिट्टियों की 'बरसात', थम गए वाहनों के पहिये, दहशत में आए राहगीर; मथुरा में रेलवे की लापरवाही

यह भी पढ़ें- किसी के झांसे में आएं... मथुरा डीएम सीपी सिंह को आखिर क्यों करनी पड़ी जनता से अपील?