किसी के झांसे में आएं... मथुरा डीएम सीपी सिंह को आखिर क्यों करनी पड़ी जनता से अपील?
मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नाम से साइबर ठगों ने पांचवीं बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। यह ...और पढ़ें

मथुरा डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का बनाया फर्जी फेसबुक खाता।
HighLights
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की पांचवीं फर्जी आईडी।
साइबर ठगों द्वारा पैसे ठगने का प्रयास।
मथुरा साइबर सेल की कार्यप्रणाली पर सवाल।
जागरण संवाददाता, मथुरा। धर्मनगरी में साइबर जालसाजों के दुस्साहस के आगे पुलिस का खौफ दम तोड़ता नजर आ रहा है। जब जिले का सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी ही साइबर ठगों से सुरक्षित न हो, तो आम नागरिक की हिफाजत पर सवाल उठना लाजिमी है। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के पौने दो साल के कार्यकाल में यह पांचवीं बार हुआ है, जब उनकी तस्वीर व नाम का दुरुपयोग कर फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट तैयार किए गए हैं।
साइबर अपराधी पहले भी बना चुके हैं फर्जी फेसबुक खाता
थाना सदर बाजार में पूर्व में दर्ज मुकदमे भी इन शातिर अपराधियों के हौसले पस्त नहीं कर सके। इस नई फर्जी आइडी के जरिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। जालसाजों का पुराना और आजमाया हुआ पैंतरा साफ है। डीएम के चेहरे की आड़ में पहले विश्वास जीतना और फिर किसी तथाकथित मजबूरी या इमरजेंसी का हवाला देकर रुपयों की ठगी करना।
डीएम ने लोगों से शातिरों के झांसे में न आने को कहा
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने नागरिकों और प्रशासनिक अमले को सीधी चेतावनी दी है। जिले के मुखिया की पहचान का बार-बार इस तरह सार्वजनिक खिलवाड़ बनना मथुरा साइबर सेल की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। देखना यह है कि फाइलों में सिमटी जांच कब जमीन पर उतरेगी और ये दुस्साहसी अपराधी कब सलाखों के पीछे होंगे।
यह भी पढ़ें- एसएसपी श्लोक कुमार ने चलाई 'तबादला एक्सप्रेस': 23 दरोगा का किया ट्रांसफर, मथुरा पुलिस लाइन से 11 को मिली नई तैनाती
डीएम ने कहा कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है। सोशल मीडिया पर मेरे नाम से किसी भी संदेश, मदद या रुपयों की मांग पर कतई भरोसा न करें। कोई भी लेनदेन करने से पहले आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।
यह भी पढ़ें- मथुरा डीएम का कड़ा रुख: आईजीआरएस में लापरवाही पर 15 अधिकारियों को नोटिस
