विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Makar Sankranti 2023: खिचड़ी संग गजक-तिल लड्डू चखेंगे ठाकुर बांकेबिहारी, स्वर्ण आभूषण धारण कर देंगे दर्शन

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 14 Jan 2023 09:55 AM (IST)

Makar Sankranti 2023 आराध्य के दर पर दो दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति। ठाकुर बांकेबिहारी में कल लगेगा पंचमेवायुक्त खिचड़ी ...और पढ़ें

Makar Sankranti 2023: ब्रज में दो दिन मनेगा मकर संक्राति का पर्व
Makar Sankranti 2023: ब्रज में दो दिन मनेगा मकर संक्राति का पर्व

मथुरा, जागरण टीम। ब्रज में हर त्योहार का अपना महत्व है। मकर संक्रांति ब्रज में दो दिन मनाई जाएगी। शनिवार और रविवार को आस्था के मंदिरों में श्रद्धा की खिचड़ी अर्पित की जाएगी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य को पंचमेवायुक्त खिचड़ी के साथ गजक व तिल के लड्डू का भोग लगाया जाएगा।  ठाकुरजी को स्वर्ण आभूषण भी धारण कराए जाएंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व होगा। कुछ मंदिरों में 14 जनवरी को पर्व मनाया जाएगा।

खिचड़ी महोत्सव में पंचमेवा की खिचड़ी अर्पित

प्राचीन राधाबल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में प्रतिदिन मंगला आरती से पहले ठाकुरजी को पंचमेवा की खिचड़ी अर्पित की जा रही है। मकर संक्रांति पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर, सप्तदेवालय में शामिल राधारमण, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर, गोविंददेव, गोपीनाथ, मदनमोहन, गोकुलानंद के अलावा रंगजी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में ठाकुरजी को भोग में पंचमेवा की खिचड़ी रविवार को परोसी जाएगी। खिचड़ी के साथ ठाकुरजी को सीजन में पहली बार तिल के लड्डू और गजक परोसी जाएगी। इसका प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा।

बांकेबिहारी मंदिर में दोपहर का ये होगा राजभोग

मकर संक्रांति पर खिचड़ी के महत्व को ध्यान में रखते हुए बांकेबिहारी समेत अनेक मंदिरों में ठाकुरजी को दोपहर राजभोग में पंचमेवा से युक्त खिचड़ी, गजक, खीर, चटनी, मीठी खिचड़ी, पापड़, अचार, सब्जी का प्रसाद अर्पित किया। द्वारकाधीश में आज पर्वद्वारकाधीश मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को है। यहां खिच़ड़ी का भोग लगाने के साथ छाक मनोरथ के दर्शन होंगे। इसमें ग्वाल-बाल और ठाकुर जी साथ में भोजन करते हैं। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक छाक मनोरथ के दर्शन होंगे।

ये भी पढ़ें...

Agra Weather: पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी गलन-ठिठुरन, अब कोहरा बढ़ने के आसार, मौसम का ये है दो दिनों का अनुमान

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 15 को लगेगा भोगश्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ठाकुरजी को खिचड़ी व तिल का भोग लोग जाएगा। भक्तों को खिचड़ी व तिल का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

Uttarakhand Weather: धनोल्‍टी में सीजन की पहली बर्फबारी, आज से प्रदेश में सूखी ठंड बढ़ा सकती है दुश्वारियां

बरसाना में आज, नंदगांव में कल उत्सव

बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में शनिवार को खिचड़ी का प्रसाद लगाया जाएगा। सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि चावल, मूंग की दाल, काजू, पिस्ता आदि से खिचड़ी तैयार की जाएगी। नंदगांव मंदिर में रविवार को सुबह 8.30 बजे भगवान को खिचड़ी का प्रसाद लगाया जाएगा। सेवायत बांके गोस्वामी ने बताया कि चना की दाल, चावल, काजू, पिस्ता, बादाम आदि से खिचड़ी तैयार की जाएगी।