विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Weather: पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी गलन-ठिठुरन, अब कोहरा बढ़ने के आसार, मौसम का ये है दो दिनों का अनुमान

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 14 Jan 2023 08:50 AM (IST)

Agra Weather Update शीत लहर चलने से दिन और रात के तापमान में तेजी से आएगी कमी - शुक्रवार को ...और पढ़ें

Agra Weather Update: गलन-ठिठुरन और कल से बढ़ेगा कोहरा
Agra Weather Update: गलन-ठिठुरन और कल से बढ़ेगा कोहरा

आगरा, जागरण संवाददाता। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर ताजनगरी पर शनिवार से दिखना शुरू हो गया। सुबह की शुरुआत शीत लहर के साथ हुई। ठंडी हवाएं शरीर को चुभोने लगीं। गलन-ठिठुरन बढ़ने के बाद अब रविवार से घना कोहरा छाएगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। मानना है कि न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस (से.) पहुंच सकता है।

कोहरे के साथ सर्द हवाओं से दिन की शुरुआत

शनिवार की सुबह गलन भरी तेज हवाओं से हुई। कोहरा अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। दृश्यता ठीक रही लेकिन सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम में आए बदलाव के चलते शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा था। सुबह दस बजे सूरज के दर्शन हो गए। अन्य दिनों की तुलना में गठन और ठिठुरन कम रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। सूरज बादलों के पीछे आंख मिचौली का खेल खेलते रहे। इससे दिन के तापमान में 3.2 डिग्री से. की बढ़ोतरी हुई और यह 21.3 डिग्री से. पर पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में 1.3 डिग्री से. की कमी हुई और यह 8.8 डिग्री से. रहा।

ये भी पढ़ें...

Uttarakhand Weather: धनोल्‍टी में सीजन की पहली बर्फबारी, आज से प्रदेश में सूखी ठंड बढ़ा सकती है दुश्वारियां

रविवार को गलन और ठिठुरन में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि रविवार दोपहर बाद से गलन और ठिठुरन में बढ़ोतरी होगी। आने वाले तीन से चार दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी आएगी।

ये भी पढ़ें...

Baghpat के कई मकानों में आई दरार, दरक रहे फर्श, लटकने लगे लिंटर, पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे डीएम, जांच बैठाई

19 घंटे की देरी से पहुंची उत्कल एक्सप्रेस

कोहरे के चलते उत्कल एक्सप्रेस (पुरी से ऋषिकेश) 19 घंटे की देरी से शुक्रवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची जबकि दो दर्जन ट्रेनें एक से 12 घंटे तक लेट रहीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आगरा रेल मंडल से होकर हर दिन 180 ट्रेनें गुजरती हैं। कोहरे के चलते लंबी दूरी की 95 प्रतिशत ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

शुक्रवार को गतिमान एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आगरा पहुंची जबकि कर्नाटका एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, कोलकाता से आगरा एक्सप्रेस, अहमदाबाद से आगरा एक्सप्रेस, नई दिल्ली से मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस एक से 12 घंटे तक लेट रहीं।