विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura Crime News: मथुरा में सनसनीखेज वारदात, कासगंज के ट्रांसपोर्टर की कार में जिंदा जलाकर हत्या

Published: Mon, 26 Feb 2024 02:55 PM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2024 02:59 PM (IST)

Murder In Mathura Crime News कार में शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त ...और पढ़ें

Mathura News: कासगंज के ट्रांसपोर्टर को कार में जिंदा जलाया
Mathura News: कासगंज के ट्रांसपोर्टर को कार में जिंदा जलाया

HighLights

  1. फरह के नगला चंद्रभान गांव में कार में मिली लाश
  2. दोस्त की कार तीन दिन से मांग रखी थी

जागरण संवाददाता, मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में कासगंज के एक ट्रांसपोर्टर को स्विफ्ट कार समेत जिंदा जला दिया गया। सुबह पुलिस को घटना कि जानकारी हुई। कार आगरा निवासी उनके एक मित्र की थी। पुलिस स्वजन से मामले में जानकारी कर रही है।

कासगंज के आवास विकास कालोनी निवासी पुष्पेंद्र यादव ट्रांसपोर्टर थे। उनका शव सोमवार सुबह फरह के नगला चंद्रभान गांव में एक कार के अंदर जली हालत में मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुष्पेंद्र को यहां लाकर जिंदा जला दिया गया। ये कार पुष्पेंद्र के मित्र आगरा निवासी अजय तोमर की है।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: जयन्त चौधरी की चाल से उलझेगा बीजेपी का जातीय गणित, रालोद ने गुर्जर कार्ड खेला तो फंसेगा भाजपा का पेंच

चेसिस से पता लगा

पुलिस ने चेसिस नंबर के जरिये गाड़ी मालिक अजय तोमर का पता लगाया। अजय ने बताया कि दो तीन से पुष्पेंद्र ने उनकी कार मांग रखी थी। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि मामले कि जांच क़ी जा रही है।