विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रद्धालुओं की राहत आसान करेगा यूपी रोडवेज: गोवर्धन-बरसाना, सहारनपुर और नोएडा के धार्मिक स्थलों पर बढ़ेंगी बसें

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:35 PM (IST)

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मथुरा के धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ...और पढ़ें

रोडवेज बस।

रोडवेज बस।

HighLights

  1. धार्मिक मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना।

  2. गोवर्धन, बरसाना, सहारनपुर, नोएडा के लिए बसें बढ़ेंगी।

  3. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए रूट भी शुरू होंगे।

जागरण संवाददाता, मथुरा। कान्हा की नगरी में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ऐसे धार्मिक मार्गों को चिन्हित करेगा, जहां श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है, लेकिन बसों का संचालन अपेक्षाकृत कम है। इन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ नए रूट पर भी सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा मथुरा से सहारनपुर और नोएडा के लिए भी बस संचालन बढ़ाने की योजना है।
जिले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के साथ ब्रज के विभिन्न तीर्थस्थलों पर पहुंचते हैं। गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, महावन, बलदेव, मांट और नौहझील क्षेत्र में कई प्रमुख धार्मिकस्थल हैं। इन स्थानों पर वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है।

गोवर्धन-बरसाना समेत प्रमुख तीर्थ मार्गों पर चिन्हित होंगे रूट

रोडवेज बसों से प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्रियों के आवागमन का अनुमान है। वर्तमान में कई धार्मिक मार्गों पर बस सेवा सीमित होने के कारण श्रद्धालुओं को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे विशेषकर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। परिवहन निगम अब ऐसे मार्गों की सूची तैयार करेगा, जहां यात्रियों की मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध नहीं हैं।

प्रभारी एआरएम विवेक अहिरवार ने बताया कि ब्रज के धार्मिक स्थलों के महत्व को देखते हुए बस संचालन बढ़ाने की योजना तैयार की जाएगी। यात्रियों की आवश्यकता वाले मार्ग चिन्हित कर वहां बस सेवा बेहतर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मथुरा में पंडित दीनदयाल स्मृति मेला महोत्सव की कल: 21 महामंडलेश्वर जुटेंगे, 8 को आ सकते हैं सीएम योगी

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मथुरा रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य शुरू, 14 ट्रेन निरस्त; 21 देरी से चलेंगी

गोकुल-महावन-बलदेव पर बढ़ सकता है संचालन

निगम की प्राथमिकता में गोकुल, महावन, बलदेव और मांट क्षेत्र के मार्ग शामिल किए जा सकते हैं। यात्रियों की संख्या और मांग का आकलन कर इन रूट पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। अन्य मार्गों पर भी मौजूदा बस सेवा को बेहतर करने की तैयारी है।