मथुरा में हाईवे पर शाहून गैंग से मुठभेड़ में दारोगा घायल
दिल्ली हाईवे पर शाहून गैंग और पुलिस के बीच पैगांव से दौताना तक करीब दो किमी तक 150 राउंड गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एक दारोगा घायल हुआ।
मथुरा (जेएनएन)। दिल्ली हाईवे पर लूट के लिए कुख्यात शाहून गैंग और पुलिस के बीच आज रात मुठभेड़ हो गई। पैगांव से दौताना तक करीब दो किमी तक 150 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान एक दारोगा घायल हुआ। वहीं शाहून पुलिस के बैरियर को स्कोर्पियो से उड़ा भागने में सफल हो गया। गोलियां चलने से हाईवे और दौताना में भगदड़ मच गई।
पुलिस मुठभेड़ के बाद दो तस्कर गिरफ्तार, 21 गोवंश बरामद
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विशंभरा निवासी शाहून मथुरा पुलिस के साथ हरियाणा और राजस्थान में वांछित है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, लेकिन वह हर बार भाग जाता है। बुधवार रात पौने नौ बजे शाहून अपने साथियों के साथ सफेद स्कार्पियो से पैगांव की तरफ आ रहा है। कोसीकलां पुलिस ने रोकने को कोशिश की, लेकिन शाहून ने स्पीड बढ़ाई और निकल गया। पुलिस ने पीछा किया तो शाहून और उसके साथियों ने गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। सामने से सीओ छाता पीयूष कुमार ङ्क्षसह, इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव, एसआइ लोकेश भाटी और हरवेंद्र मिश्रा ने शाहून को घेरा, परंतु शाहून ने गांव सात विसा नगरिया से दौताना की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्कोर्पियो मोड़ दी। शाहून अपने गैंग के साथ दनदना गोलियां दागते हुए हाईवे पर पहुंच गया। वहां लगे पुलिस के बैरियर को स्कार्पियो से ठोकर मारकर हवा में उड़ा दिया। यह देख पुलिसकर्मी मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। इसी बीच गोली लगने से छाता में तैनात दरोगा महेश कुमार घायल हो गए। उनके हाथ में गोली लगी है। शाहून हरियाणा की तरफ भाग निकला। एसएपी बबलू कुमार ने बताया कि छाता में शाहून से मुठभेड़ में दारोगा मुकेश कुमार के हाथ में छर्रें लगे हैं। शाहून की तलाश चल रही है।