पुलिस मुठभेड़ के बाद दो तस्कर गिरफ्तार, 21 गोवंश बरामद
बरेली पुलिस ने एनएच-24 हाईवे पर घेराबंदी कर 21 गोवंश पकड़ा और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके लिए पुलिस की तस्करों से सशस्त्र मुठभेड़ हुई।
बरेली (जेएनएन)। बरेली की मीरगंज पुलिस ने एनएच-24 हाईवे पर घेराबंदी कर बड़ी संख्या में गोवंश पकड़ा और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए पुलिस की तस्करों से सशस्त्र मुठभेड़ भी हुई। बरेली से गुजने वाले राजमार्ग पर सिथ्त अनुविश डिग्री कॉलेज के पास पुलिस ने एक डम्फर को रोका। इसमें 21 गोवंशीय पशु लादे गए थे। मौके पर एक तस्कर भी पकड़ा गया। साथ ही डम्फर का रास्ता क्लियर कराने को साथ चल रही इंडिगो कार में दो तस्कर सवार थे। इन दोनों ने पुलिस पर दो राउंड की फायरिंग की। पुलिस ने फायरिंग कर गाड़ी छोड़कर भाग रहे दोनो तस्करों को गन्ने के खेत से पकड़ा। एक तस्कर के पास 315 बोर तमंचा, एक कारतूस खोका और एक जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। दूसरे तस्कर पर 312 बोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस तस्करों से पूछ ताछ में जुटी है।
देवरनिया पुलिस ने एक काले रंग की जायलो गाड़ी को नैनीताल रोड कनमन से हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी में चार प्रतिबंधित पशुओं को बुरी तरह से ठूंसा गया था। जबकि पशु तस्कर भागने में सफल रहे। गाड़ी में चार प्रतिबंधित पशुओं को नशा देकर बुरी तरह से ठूंसा गया था, जिसमे दो बैल मर चुके थे। पकड़ी गई गाड़ी पर दो अलग-अलग नम्बर पडे़ हुए है। सामने वाली प्लेट पर यूपी 16एई208 और पीछे यूपी16 एई 820 है।