विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wall Collapse: मथुरा हादसे की दर्दनाक कहानी, रिश्तेदारों संग दर्शन को आए थे, ऐसा दर्द मिला जो कभी नहीं भरेगा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 16 Aug 2023 07:25 AM (IST)

Mathura News In Hindi तीर्थनगरी वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां पुरानी ...और पढ़ें

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए भेजते स्थानीय लोग।
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए भेजते स्थानीय लोग।

HighLights

  1. बंदरों के झगड़े में गिरी जर्जर मकान की दीवार
  2. मलबे में दबकर पांच की मौत

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को आए कानपुर के श्रद्धालु आपस में रिश्तेदार थे। जिनकी हादसे में मौत हो गई। परिवार की बेटी अनामिका अस्पताल जीवन और मौत से जूझ रही है।

कानपुर से आए थे दर्शन करने के लिए

जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचे घायलों में कानपुर के जरौली फेस 2 निवासी रश्मि गुप्ता, अरविंद कुमार रिश्तेदार हैं। उनके साथ आई अनामिका का उपचार अस्पताल में चल रहा हैं। इनके साथ ही कानपुर से गीता कश्यप भी आई थी, इनकी भी मौत हो गई। दूसरी ओर ओमेक्स के कृष्णा अपार्टमेंट में रहने वाली अंजू मुरगई और आकांक्षा मां-बेटी हैं। इनमें मां की मौत हो गई। बेटी आकांक्षा का उपचार चल रहा है। गीता कश्यप की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल है।

मंगलवार शाम हुआ दर्दनाक हादसा

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार शाम दर्दनाक घटना हुई। मंदिर मार्ग पर स्थित पुराने मकान के छत पर बनी दीवार और छज्जा गिर गया। दुर्घटना में पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। इसमे पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। चार घायलों का उपचार चल रहा है। ये दुर्घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई।

बंदरों के झगड़े में गिरी दीवार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप सनेहबिहारी मंदिर के पीछे विष्णु बागवाला, गिरधारी बागवाला का पुराना और जर्जर मकान है। इसमें नीचे दुकान और दुकानों के ऊपर छत पर दीवार बनी थी। वर्षा में इमारत में पानी भरने के बाद मंगलवार शाम ऊपरी दीवार बंदरों के झगड़े के दौरान गिर गई। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त मकान के पास से श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर के लिए गुजर रहे थे। दीवार के मलबे में दबकर 11 श्रद्धालु घायल हो गए।