विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोर्वधन परिक्रमा- हजारों विदेशी भक्तों ने उठाई अन्नकूट की छबरिया, 21 KM के रास्ते में लेट-लेटकर लग रही परिक्रमा: PHOTOS

By Rasik SharmaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 10 Nov 2026 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 12:50 PM (IST)

गोवर्धन में द्वापरयुगीन अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई, जिसमें भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं ने सिर पर ...और पढ़ें

गोवर्धन में परिक्रमा लगाते भक्त। जागरण

गोवर्धन में परिक्रमा लगाते भक्त। जागरण

HighLights

  1. भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं ने की गिरिराजजी की परिक्रमा

  2. सिर पर अन्नकूट प्रसाद रखकर की गई पूजा-अर्चना

  3. 21 किमी परिक्रमा मार्ग पर गूंजे गिरिराज महाराज के जयकारे

रसिक शर्मा, गोवर्धन (मथुरा)। द्वापरयुग की परंपरा मंगलवार को एक बार फिर गोवर्धन की तलहटी में जीवंत हो उठी। भारतीयों के साथ, भारतीय परिधानों में सजे विदेशी श्रद्धालु सिर पर अन्नकूट प्रसाद की छबरिया रखकर गिरिराजजी की पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो गोवर्धन में मिनी विश्व का नजारा दिखाई दिया। अलग अलग देशों और संस्कृतियों से आए श्रद्धालु भारतीय संस्कृति में रंगे नजर आए।

कोई सिर पर छबरिया लेकर सात कोस के स्वामी का गुणगान कर रहा था तो कोई भजनों की धुन पर झूमते हुए गिरिराजजी की परिक्रमा लगा रहा था। मानो समूचा विश्व गिरिराज महाराज की भक्ति के रंग में सराबोर हो गया हो।

govardhan prikarma 02

गिरिराजजी की भक्ति में रंगा गोवर्धन बना मिनी विश्व

मान्यता है कि द्वापरयुग में इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों के साथ गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाया था। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंगलवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही गिरिराजजी की शिलाओं पर दूध की धार से अभिषेक शुरू हुआ, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा।

govardhan prikarma 0521 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग में गिरिराज महाराज के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने सिर पर छबरिया रखकर अन्नकूट प्रसाद समर्पित किया। मुकुट मुखारविंद मंदिर के सेवायत परिवार की महिलाएं भी सिर पर छबरिया रखकर गोवर्धन पूजन के लिए पहुंचीं।

govardhan prikarma 03

गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सात कोस में गूंजे जयकारे

गोवर्धन पूजा के उल्लास में पूरा ब्रजमंडल अपने आराध्य का यशोगान करता नजर आया। परिक्रमा मार्ग पर तिल रखने तक की जगह नहीं बची। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए सात कोस की परिक्रमा में लीन रहे। राधाकुंड मार्ग स्थित गौड़ीय मठ से भी बड़ी संख्या में भक्त छबरिया लेकर गिरिराजजी को अन्नकूट भोग लगाने पहुंचे। राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में दूध सहित विभिन्न पदार्थों से गिरिराजजी का पंचामृत अभिषेक कर अन्नकूट प्रसाद समर्पित किया गया।

govardhan prikarma 04

दूध की धार से हुआ गिरिराजजी का अभिषेक, ब्रजवासियों ने घरों से लाकर अर्पित किए पकवान

इतिहास में दर्ज आन्यौर का अन्नकूट स्थल एक बार फिर द्वापरयुगीन परंपरा का साक्षी बना। ब्रजनिष्ठ संत कन्हैया बाबा के सानिध्य में नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, आन्यौर, जतीपुरा, राधाकुंड और परासौली सहित विभिन्न ब्रज क्षेत्रों के ब्रजवासी अपने घरों से कच्चे-पक्के पकवान बनाकर छबरियों में सजाकर पहुंचे। सामूहिक रूप से गिरिराजजी को अन्नकूट प्रसाद अर्पित किया गया।

govardhan prikarma 06

हरदेव मंदिर में गोस्वामी समाज ने अन्नकूट महोत्सव को भव्यता प्रदान की। दानघाटी मंदिर और मुकुट मुखारविंद मंदिर के सेवायत समाज की ओर से भी गिरिराज प्रभु को अन्नकूट का भोग समर्पित किया गया।

यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मथुरा में कल: पढ़ें इसके पीछे की पूरी कहानी, नोट करें शुभ मुहूर्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।