विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी क्षेत्र में सीवर लाइन: 240 करोड़ की DPR तैयार, 8.50 लाख लोगों को फायदा

Published: Mon, 21 Sep 2026 10:36 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 10:40 AM (IST)

Mathura News: वृंदावन में सीवेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने 240 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाने के ...और पढ़ें

Mathura News: वृंदावन में मंदिर मार्ग पर सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से सड़क पर बिखरी गंदगी। फोटो-जागरण आर्काइव

Mathura News: वृंदावन में मंदिर मार्ग पर सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से सड़क पर बिखरी गंदगी। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. वृंदावन सीवेज व्यवस्था सुदृढ़ करने की कार्ययोजना पर काम

  2. बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में जलभराव की समस्या होगी दूर

  3. 240 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाने के निर्देश जारी

जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura News: अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में वृंदावन शहर की सीवेज व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जल निगम नगरीय द्वारा भेजी गई कार्ययोजना पर शासन ने संज्ञान लेते हुए इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश दिए हैं। मंजूरी एवं धनराशि आवंटित होने के बाद इस ओर काम कराया जाएगा।

जल निगम द्वारा वृंदावन जोन के लिए दिसंबर,2025 में 240 करोड़ रुपये की सीवेज लाइन बिछाने की कार्ययोजना भेजी थी। इसके तहत ये काम आगे बढ़ रहा है।

नगर निगम क्षेत्र की वर्ष 2025 के अनुसार, आबादी करीब साढ़े आठ लाख है। कुल मकानों की संख्या 2.10 लाख है। सीवेज लाइन पूरे शहर के मात्र 22 प्रतिशत क्षेत्र में ही है। वृंदावन में अमृत-वन योजना के तहत सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन आज ये पानी का दबाव नहीं झेल पा रही है। 

नगर निगम बनवा रहा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट

आए दिन ओवरफ्लो होने से बांकेबिहारी मंदिर एवं आसपास क्षेत्र में जलभराव होता है। इससे यहां की छवि देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की नजरों में ठीक नहीं जा रही, वहीं आस्था भी आहत हो रही है। दिसंबर, 2025 में जल निगम नगरीय ने अमृत-2 योजना के तहत पूरे शहर को सीवेज लाइन से संतृप्त करने के लिए 1382 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसमें वृंदावन जोन के लिए 240 करोड़ रुपये मांगे थे।

अमृत 2.0 योजना में जल निगम ने भेजी थी कार्ययोजना, मांगे थे 240 करोड़ रुपये

बीते महीने सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा आगमन पर मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मामला रखा था। इसके बाद नगर विकास विभाग द्वारा वृंदावन जोन में सीवेज लाइन बिछाए जाने के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। जल निगम नगरीय एवं नगर निगम द्वारा तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 30 वर्ष को लेकर डीपीआर बनाई जाएगी। डीपीआर बनने के बाद इसे शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

आंकड़ों पर डालें एक नजर

  • 8.50 लाख आबादी है वर्ष 2025 के अनुसार नगर निगम क्षेत्र की
  • 2.10 लाख कुल भवनों की संख्या है नगर निगम क्षेत्र में
  • 78 प्रतिशत शहरी क्षेत्र में सीवर लाइन ही नहीं, रहती गंदगी

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- मथुरा में 6.39 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे पांच पुल, निर्माण के लिए शासन से 1.28 करोड़ रुपये जारी

पूरे शहर में सीवेज लाइन बिछाए जाने के लिए कार्ययोजना भेजी गई थी। इसमें वृंदावन जोन के लिए 240 करोड़ रुपये मांगे गए थे। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद काम कराया जाएगा।

-

मोहम्मद अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल।