विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'झाड़ू-पोछे से लेकर रसोई तक का कराया जाता था काम', वृंदावन में चार बच्चों की मौत के बाद गुरुकुल प्रबंधन पर आरोप

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:34 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 08:22 AM (IST)

वृंदावन के महर्षि पाणिनि गुरुकुल में चार छात्रों की मौत के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। छात्रों से पढ़ाई ...और पढ़ें

बच्चों से बात करते एसएसपी श्लोक कुमार।

बच्चों से बात करते एसएसपी श्लोक कुमार।

HighLights

  1. गुरुकुल में छात्रों से पढ़ाई के साथ घरेलू काम कराए जाते थे।

  2. चार छात्रों की मृत्यु के बाद संचालक ने बैनर हटाए।

  3. गुरुकुल के पंजीकरण और संचालन पर गंभीर सवाल उठे।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। महर्षि पाणिनि गुरुकुल में चार छात्रों की मृत्यु के बाद संचालक की गतिविधियों ने व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना होते ही गुरुकुल संचालक ने बच्चों को बचाने के बजाय भवन के बाहर लगे बैनर फाड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस को फोन कर एंबुलेंस बुलाने की सूचना दी गई।

गुरुकुल में विद्यार्थियों से पढ़ाई के अलावा दैनिक घरेलू और साफ-सफाई के काम भी कराए जाते थे। पुलिस ने गुरुकुल की व्यवस्थाओं को देखरेख करने वाले युवक को हिरासत में लिया है।

बचे हुए छात्र ने बताया कराए जाते थे झाड़ू-पोंछे से लेकर रसोई तक के काम

संयुक्त अस्पताल में भर्ती छात्र रुद्राक्ष ने बताया गुरुकुल में सुबह खाना बनाने से लेकर परिसर में झाड़ू लगाने, कपड़े धोने और साफ-सफाई तक के काम विद्यार्थियों से ही कराए जाते हैं। विद्यार्थियों की दिनचर्या केवल शिक्षा और अध्ययन तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्हें परिसर की रोजमर्रा की व्यवस्थाओं में भी लगाया जाता था। इससे गुरुकुल में विद्यार्थियों की जिम्मेदारियों और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

vrindavan boy death

मृत छात्र का फाइल फोटो।

गुरुकुल की व्यवस्थाओं की देखरेख करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया

बताया गया कि गुरुकुल वर्ष 2022 से संचालित है, लेकिन उसके पंजीकरण को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों में भी इस बात को लेकर स्थिति साफ नहीं है कि संस्था का विधिवत पंजीकरण किस स्तर पर है और उसका संचालन किन नियमों के तहत किया जा रहा है। अहम बात यह सामने आई है कि मृतक छात्रों की पहली बार टैंक से संबंधित ड्यूटी लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें- वृंदावन महर्षि पाणिनि गुरुकुल में चार छात्रों की मौत: 2022 से चल रहा था हॉस्टल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

गुरुकुल संचालक भवन के बाहर आया और बैनर हटाया

गैस की चपेट में तीन छात्रों की मृत्यु की जानकारी मिलते ही गुरुकुल संचालक भवन के बाहर आया और बैनर हटाने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चौथे छात्र की भी मृत्यु हो चुकी थी। हादसे के बाद पुलिस ने गुरुकुल की व्यवस्थाओं की देखरेख करने वाले अंकुर शर्मा को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- वृंदावन में टैंक साफ करते वक्त गैस रिसाव के चपेट में आए छात्र, 4 की हुई मौत