मुश्किलों में सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव: युवती से रेप और 40 लाख की वसूली का आरोप, दिल्ली में FIR
सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह उर्फ फरारी पर दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल और 40 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सपा नेता राजेंद्र सिंह फरारी पर दुष्कर्म का आरोप
दिल्ली की युवती ने 40 लाख रुपये वसूली का आरोप लगाया
नेता ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है
जागरण संवाददाता, मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के आनंदधाम मोरा निवासी सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह उर्फ फरारी पर दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने, लाखों रुपये वसूलने और जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में दर्ज कराई है। हालांकि सपा नेता ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दर्ज मामलों में राजीनामा न करने पर युवती द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
दिल्ली के मुखर्जी नगर में पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती ने 23 सितंबर 2026 को हैदराबाद के नामपल्ली थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया। इस पर थाने में जीरो नंबर पर मुकदमा दर्ज कर दिल्ली मुखर्जी नगर थाने भेज दिया गया।
दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने शुरू की जांच, स्वजन भी किए नामित
26 सितंबर को मुखर्जीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। युवती ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि हाईवे थाना क्षेत्र के आनंदधाम मोरा निवासी सपा नेता राजेंद्र सिंह उर्फ फरारी से उसकी मुलाकात मथुरा न्यायालय परिसर में वर्ष 2024 में हुई थी। आरोप है कि उसने खुद को अविवाहित बताकर विप्रा के फ्लैट सस्ते में दिलाने का भरोसा दिया और टोकन मनी के रूप में करीब 6.5 लाख रुपये ले लिए। इस तरह उससे कुल 40 लाख रुपये लिए गए।
हैदराबाद के होटल में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म
छह सितंबर, 2024 को हैदराबाद दौरे के दौरान एक होटल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर अब तक दिल्ली और मथुरा में कार तथा फ्लैट में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। संपर्क खत्म करने के प्रयास पर पीजी के सामने आकर हंगामा किया। तेजाब से हमला करने और हत्या की धमकी का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: 10 हजार घरों का बिजली संकट होगा खत्म, वृंदावन के रंगजी उपकेंद्र को मिली डबल लाइन
यह भी पढ़ें- महानवमी 2026: आगरा का 250 साल पुराना मां चामुंडा देवी मंदिर, ब्रिटिश काल में अंग्रेज भी नहीं हटा पाए मंदिर
राजेंद्र ने कहा, दर्ज मामलों में राजीनामा न करने पर लिखाई झूठी प्राथमिकी
प्राथमिकी में पत्नी, पिता एवं भाई को भी सहयोग करने का आरोपित बनाया है। इस संबंध में सपा नेता ने बताया, इस युवती आदि के खिलाफ धोखाधड़ी, उत्पीड़न एवं ब्लैकमेल करने के चार मामले हमारे द्वारा दर्ज कराए गए हैं। राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने को उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
