विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महानवमी 2026: आगरा का 250 साल पुराना मां चामुंडा देवी मंदिर, ब्रिटिश काल में अंग्रेज भी नहीं हटा पाए मंदिर

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:39 AM (IST)

आगरा में राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर 250 वर्ष से अधिक प्राचीन है। ब्रिटिश शासनकाल ...और पढ़ें

मां चामुंडा देवी का मंदिर।

मां चामुंडा देवी का मंदिर।

HighLights

  1. आगरा का मां चामुंडा देवी मंदिर 250 वर्ष प्राचीन

  2. ब्रिटिश शासनकाल में अंग्रेज मंदिर हटा नहीं पाए थे

  3. राजामंडी रेलवे स्टेशन पर स्थित, श्रद्धालु दर्शन को आते

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में वैसे तो मां शक्ति स्वरूप देवी माता के कई मंदिर हैं, लेकिन उनमें से कुछ मंदिर विशेष महत्ता रखते हैं। उनमें से एक है राजामंडी रेलवे स्टेशन स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर। इसके एक ओर न्यू राजामंडी कालोनी है और दूसरी ओर राजामंडी रेलवे स्टेशन है। मान्यता है कि यह मंदिर करीब 200 वर्ष से अधिक प्राचीन है। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन करने आते है।

चामुंडा देवी मंदिर का इतिहास

चामुंडा देवी मंदिर करीब 250 वर्ष प्राचीन है। क्षेत्र में पहले टीले थे, जिस पर चामुंडा देवी की मूर्ति स्वत: प्रकट हुईं थीं। धीरे-धीरे आबादी बढ़ी, तो श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कराया। अंग्रेजों के शासनकाल में जब यहां रेलवे पटरी बिछाई गई, तब मंदिर को हटाने का प्रयास किया गया लेकिन ब्रिटिश सरकार को इसमें सफलता नहीं मिली और पटरी में घुमावदार मोड़ देकर बिछाया गया।

chamunda mandir agra small

मंदिर की विशेषता

मंदिर में नौ देवियां स्थापित हैं, जिनमें चामुंडा देवी प्रमुख हैं। इनके अलावा भैरों बाबा, बालाजी, हनुमान जी, गणेश जी, शंकर जी, काली देवी, महालक्ष्मी, राधा-कृष्ण, राम दरबार की मूर्तियां भी हैं। राजामंडी रेलवे स्टेशन होने के कारण यहां श्रद्धालुओं के साथ यात्री भी देवी के चरणों में मत्था टेके बिना नहीं जाते। चलती ट्रेन से भी यात्री दर्शन करके श्रद्धा प्रकट करते हैं। चामुंडा देवी मंदिर विशाल परिसर में है, जिसमें समय-समय पर संतों का भी प्रवास होता है।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026 महानवमी: मां सिद्धिदात्री पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग और पावन व्रत कथा

मंदिर को लेकर लोगों की विशेष मान्यता है। यहां नियमित पूजन करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। नवरात्र में यहां की विशेष मान्यता है। शारदीय नवरात्र में यहां भव्य पूजा पंडाल सजाया जाता है।

-

वीरेंद्र ब्रह्मचारी, महंत, मां चामुंडा देवी मंदिर, राजामंडी रेलवे स्टेशन आगरा

मंदिर विशेष हैं, यहां पूजन करके मन को शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। नवरात्र में यहां नियमित रूप से लोग नंगे पैर पूजन करने पहुंचते हैं। नियमित यात्री भी यहां दर्शन करने के बाद ही अपना सफर प्रारंभ करते हैं।

-

राघव अग्रवाल, श्रद्धालु