विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सरकार बनने दो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा... अब मुश्किल में सपा नेता राजन रिजवी, मथुरा में FIR

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:25 AM (IST)

सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी पर एक महिला बैंककर्मी को अश्लील चैट भेजने और आईएएस बनाने का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी से अश्लीलता का आरोप।

  2. आईएएस बनाने का झांसा देकर उत्पीड़न करने का भी आरोप।

  3. मथुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, पार्टी पद से हटाए गए।

जागरण  संवाददाता, मथुरा। एक महिला बैंककर्मी को अश्लील चैट भेजने और सरकार बनने पर आईएएस बनवाने का झांसा देने के आरोप में सपा अल्पसंख्यक सभा से के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला के प्रार्थना-पत्र पर कोतवाली पुलिस ने नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी ने राजन रिजवी को पद से हटा दिया है।

स्टेट बैंक चौराहा स्थित एक बैंक में कार्यरत महिला का आरोप है कि राजन रिजवी ग्राहक बनकर बैंक आता था और काफी समय से उनके आसपास रहने व उन्हें असहज करने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि उसने किसी माध्यम से महिला का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर संपर्क शुरू किया। विरोध करने पर पर सीडीआर निकलवाने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया गया।

बैंककर्मी ने लगाए थे सपा नेता पर गंभीर आरोप, पार्टी ने पदमुक्त किया

महिला ने आरोप लगाया कि उनकी और उसके वाहन की तस्वीरें ली गईं। रात में पारिवारिक आवास के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की सूचनाएं मिलीं। परिवार की गतिविधियों की जानकारी सुरक्षाकर्मियों और रसोइए से जुटाने का भी आरोप लगाया गया है। महिला के पति वन विभाग में कार्यरत हैं।

धमकी और पीछा कराने के भी लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता ने आशंका जताई है कि निजी सुरक्षा संसाधनों का इस्तेमाल कर उनके पति की आवाजाही से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है, जिसका इस्तेमाल उनके खिलाफ साजिश में किया जा सकता है।

कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान का आगरा में जयपुर रियासत की संपत्तियों पर दावा, 1952 के विलय समझौते का हवाला; 20 साल बाद फिर खंगाले जाएंगे पन्ने

यह भी पढ़ें- करोड़ों की टैक्स चोरी पर फल विक्रेता के घर पहुंची क्राइम ब्रांच, अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए अधिकारी

हिंदू महासभा ने सीओ सिटी से की मुलाकात, जताया आक्रोश

अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने पीड़िता के पति और ससुर के साथ मंगलवार को सीओ सिटी आशना चौधरी से मुलाकात की और घटना को लेकर आक्रोश जताया। परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा किसी समुदाय विशेष के नेता का लव जिहाद जैसा कृत्य करना है। हिंदू युवती के साथ मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न करना, अपराध ही नहीं समाज में हिंदू वादी संगठनों में भी रोष का कारण उत्पन्न कर रहा था।