करोड़ों की टैक्स चोरी पर फल विक्रेता के घर पहुंची क्राइम ब्रांच, अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए अधिकारी
फरीदाबाद में फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों की कर चोरी की गई, जिसमें फिरोजाबाद के एक फल विक्रेता के नाम पर ...और पढ़ें

अपने कच्चे घर में बैठे दिनेश कुमार : जागरण
HighLights
फरीदाबाद में फर्जी फर्मों से करोड़ों की कर चोरी।
फिरोजाबाद के फल विक्रेता के नाम पर बनी फर्म।
क्राइम ब्रांच कच्चे मकान देख दंग, 83 करोड़ का मामला।
संवाद सूत्र, खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। फरीदाबाद में बैठे कुछ लोगों ने फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी ली। एक फर्म कस्बा में रहने वाले फल विक्रेता के नाम पर भी बना ली। उसके माध्यम से कागजों लेनदेन दिखाते हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) प्राप्त कर लिया।
दो दिन पूर्व क्राइम ब्रांच कानपुर की टीम फर्म मालिक को खोजते हुए आई फल विक्रेता के घर पहुंची तो कच्चा मकान देखकर हैरान रह गई। इस घटना से फल विक्रेता के परिवार में खलबली मची हुई है। कानपुर क्राइम ब्रांच की ओर से कस्बे में रहने वाले दिनेश कुमार को एक नोटिस अगस्त में जारी किया गया था, जो उन्हें नहीं मिला।
कच्चे मकान देख हैरान रह गए कानपुर से आए अधिकारी
रविवार को कानपुर क्राइम ब्रांच से एक टीम उनके घर नोटिस लेकर पहुंची। जिसमें उनके नाम फरीदाबाद में मोहना रोड पर फर्स्ट ग्रीन एंटरप्राइजेज नाम से फर्म पंजीकृत दिखाई है। कानपुर नगर के राज्य कर अधिकारी रमेश चंद्र की ओर से थाना कल्याणपुर में 14 जून को केटी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर कार्तिक सिंह तोमर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

कच्चे घर में बैठे दिनेश कुमार।
फर्जी फर्म बनाकर किया गया खेल, परिवार में मची खलबली
क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार कुल 83 करोड़ के लेनदेन का मामला है। जांच के दौरान केटी ट्रेडर्स द्वारा टाम एंटरप्राइजेज को वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिना कोई माल दिए बिलों का आदान-प्रदान किया गया। फर्स्ट ग्रीन एंटरप्राइजेज द्वारा भी टाम एंटरप्राइजेज को क्रय-विक्रय पत्र जारी करते हुए आईटीसी प्राप्त की गई है।
यह भी पढ़ें- पति को पकड़ने गई फिरोजाबाद पुलिस ने गर्भवती को मारी लात, मौत के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित
आठ वर्ष पूर्व दिव्यांग होने के कारण चौराहे पर फल का ठेल लगाकर कर रहे गुजारा
दिनेश कुमार का कहना है कि वह आठ वर्ष पूर्व दिव्यांग होने के कारण चौराहे पर फल का ठेल लगाकर परिवार का बमुश्किल गुजारा कर रहे हैं। घर भी कच्चा एवं क्षतिग्रस्त हाल में हैं। किसी ने उनके नाम पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का लेनदेन दिखाया है। वह बुधवार को कानपुर जाकर क्राइम ब्रांच के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
