ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी LED स्क्रीन पर चले फिल्मी गाने, सेवायतों में आक्रोश
मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए लगी एलईडी स्क्रीन पर अचानक फिल्मी गाने चलने से सेवायतों में आक्रोश फैल गया।

दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की गली में लगी एलईडी पर ठाकुरजी के सजीव प्रसारण के दौरान चलते फिल्मी गानों पर सेवायतों में फैला आक्रोश। - फोटो: प्रसारित वीडियो से।
HighLights
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर एलईडी पर चले फिल्मी गाने।
सेवायतों ने इसे मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन बताया।
ट्रस्ट ने ऑपरेटर की गलती से प्रसारण होने की बात कही।
संवाद सूक्ष, मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर के बाहर अलग-अलग क्षेत्रों में लगाई गई एलईडी में एक निजी ट्रस्ट द्वारा बाजार में लगाई गई एलईडी पर फिल्मी गानों के प्रसारण से मंदिर सेवायतों में आक्रोश उत्पन्न हो गया।
लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। सेवायतों का कहना है इस तरह के कृत्य मंदिर की मर्यादा की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं निजी एलईडी लगाने वाले इस मामले में ट्रस्ट प्रबंधक ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस संबंध में जवाब दिया है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन की योजना बनाते हुए मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं को मंदिर की गलियों में अथवा देश दुनिया में इंटरनेट मीडिया के जरिए सजीव प्रसारण कर दर्शन करवाने की व्यवस्था शुरू की।
इस व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी दिल्ली की संस्था सुयोग्य मीडिया को दी गई। पिछले एक वर्ष से लगातार एलईडी पर ठाकुरजी के नियमित रूप से सजीव प्रसारण के जरिए भक्तों को दर्शन हो रहे हैं। लेकिन, वनखंडी महादेव मंदिर के समीप ठाकुर राधासरोवर जी महाराज ट्रस्ट ने अपनी इमारत पर एक निजी एलईडी लगा ली और मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की अनुमति के बिना ही ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन का सजीव प्रसारण शुरू कर दिया।
बुधवार सुबह मंदिर रास्ते में वनखंडी महादेव के समीप लगी स्क्रीन पर फिल्मी अचानक चलते देखे गए। यह देख श्रद्धालुओं की भावना आहत होती रहीं। मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सेवायत सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने कहा उच्चतम न्यायालय द्वारा मंदिर में सजीव प्रसारण पर रोक होने के बावजूद उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने सजीव प्रसारण शुरू कराया। ये कृत्य सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।
बिना किसी अनुमति के बाजार में लगी एलईडी पर हो रहा प्रसारण
वनखंडी स्थित भरतपुर कुंज के ठाकुर राधासरोवर महाराज ट्रस्ट के प्रबंधन मनोज शर्मा से जब एलईडी पर ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन के सजीव प्रसारण की अनुमति की जानकारी पर सवाल किया तो उन्होंने किसी तरह की अनुमति न होने की बात कही। प्रबंधन मनोज शर्मा के अनुसार न तो मंदिर से सजीव प्रसारण की ट्रस्ट ने अनुमति ली और न ही नगर निगम से बाजार में एलईडी लगाने और प्रसारण की अनुमति ली।
वनखंडी पर लगी स्क्रीन नगर निगम की नहीं: नगर आयुक्त
वनखंडी स्थित महादेव मंदिर के समीप लगी स्क्रीन पर अन्य वीडियो प्रसारित होने के संबंध में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा है कि ये एलईडी स्क्रीन नगर निगम की नहीं है। वृंदावन के भरतपुर कुंज स्थित राधासरोवर महाराज ट्रस्ट के प्रबंधक मनोज कुमार ने एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि बांकेबिहारी महाराज के लाइव दर्शन के लिए हमारे द्वारा वनखंडी महादेव के पास हमारी स्क्रीन लगाई गई है।
स्क्रीन के नियमित ऑपरेटर के अवकाश पर होने के दौरान इसका संचालन 16 वर्षीय अध्ययन करने वाले एक विद्यार्थी से त्रुटिवश एक अन्य वीडियो कुछ देर के लिए प्रसारित हो गया था। जानकारी पर तत्काल सुधार कराया गया।
यह भी पढ़ें- मथुरा में भाजपा ने दिए संकेत, टिकटों में युवाओं को तरजीह; पुराने कार्यकर्ताओं को भी प्राथमिकता
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।