विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में भाजपा ने दिए संकेत, टिकटों में युवाओं को तरजीह; पुराने कार्यकर्ताओं को भी प्राथमिकता

By Vineet Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 18 Nov 2026 02:02 PM (IST)

भाजपा ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है, जिसमें युवाओं को टिकट में ...और पढ़ें

मथुरा में भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व अन्य।

मथुरा में भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व अन्य।

जागरण संवाददाता, मथुरा। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति में युवा और पुराने कार्यकर्ताओं को एक साथ साधने की कवायद तेज कर दी है। दो दिवसीय योजना बैठक में युवाओं पर खास फोकस रहा। जेनजी की नाराजगी दूर करने, नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर गंभीर मंथन हुआ।

विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। पार्टी का जोर युवा चेहरों के साथ चुनावी मैदान में उतरने पर है, वहीं लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा दूर करने का भी संदेश दिया गया। उनके साथ नियमित संवाद और बैठकें कर संगठन में सक्रिय भूमिका होगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां जीत का रास्ता तलाशने पर भी चर्चा हुई। बड़ी संख्या में वर्तमान विधायकों की टिकट भी कटने पर चर्चा हुई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में हुई बैठक की दूसरे और अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद मौजूद रहे।

दोपहर 12.20 बजे पहुंचे नितिन नवीन के सामने एक दिन पहले संगठन और सरकार के 54 लोगों के साथ हुई बैठक में हुई सहमतियों का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में संदेश साफ गया कि इस बार उन पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ना है और पार्टी के लिए फिर से सक्रिय करना है, जो पहले समर्पित भाव से काम करते रहे हैं। पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के पास भी संगठन के पदाधिकारी जाएंगे।

उन्हें पार्टी की गतिविधियों और रायशुमारी में भी शामिल किया जाएगा। पार्टी को जो परंपरागत मतदाता (की वोटर्स) हैं। उनमें जो अपने क्षेत्रों में अधिक प्रभाव रखते हैं, उन्हें भी अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। उनके साथ नियमित बैठकें की जाएंगी।

करीब सवा दो घंटे तक चली बैठक में इस प्रस्ताव पर भी मुहर लगी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली हर मंडल स्तर पर कराई जाएंगी। जिला स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी जाएंगे।


बाक्स
सपा शासन की घटनाओं से खुद के सुशासन की तस्वीर दिखाएगी भाजपा
जासं, मथुर: भाजपा ने अपने चुनावी अभियान को धार देने की एक और रणनीति बनाई है। पूर्व की सपा व अन्य सरकारों में जो भी आपराधिक घटनाएं, दंगे हुए हैं, उनके उन्हें इंटरनेट मीडिया में रील्स व अन्य माध्यमों के जरिए पार्टी जनता तक पहुंचाएगी। इसके माध्यम से 2017 के बाद के सुशासन की तस्वीर दिखाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।