संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद अब हाथरस का परिवार धरने पर बैठा, आश्रम पर लगाए आरोप
वृंदावन में संत प्रेमानंद के श्री राधा केलिकुंज आश्रम के बाहर एक परिवार अपने 16 वर्षीय बेटे अनुज चौधरी की ...और पढ़ें
HighLights
अनुज चौधरी ने तीन महीने पहले संत प्रेमानंद से दीक्षा ली।
परिवार को बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा, आरोप।
नजफगढ़ की महिला भी अपने बेटे वंश की तलाश में।
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। तीन महीने पहले संत प्रेमानंद से प्रभावित होकर सादाबाद के गांव बरामनी निवासी 16 वर्षीय अनुज चौधरी की तलाश में जब स्वजन एक दिन पहले मिलने पहुंचे तो मिलने नहीं दिया। ऐसे में नाराज स्वजन के साथ ग्रामीणों ने अनुज से मिलवाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
श्रीराधा केली कुंज के बाहर शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे सादाबाद के गांव बरामनी निवासी राजवीर चौधरी अपने 16 वर्षीय बेटे अनुज चौधरी की तलाश में संत प्रेमानंद के श्री राधा केलिकुंज आश्रम आए तो बेटे से मिलने नहीं दिया।
राजवीर चौधरी ने बताया अनुज ने 26 जून को संत प्रेमानंद से दीक्षा ली और घर आ गया। इसके बाद तीन जुलाई को घर से संत प्रेमानंद के दर्शन की बात कहकर निकला और फिर नहीं लौटा, तो दो दिन बाद वे बेटे की खोज में वे केलिकुंज पहुंचे तो बेटे से मिलने नहीं दिया। वे तभी से लगातार बेटे की तलाश में केलिकुंज के आसपास ही रह रहे हैं।

स्वजन का आरोप तीन महीने पहले आए किशोर का नहीं मिल रहा सुराग
अब साधक रसिक दुलारी शरण के साथ हुई घटना के बाद भी बेटे से मिलने नहीं दिया तो राजवीर चौधरी ने गांव वासियों को बुला लिया और श्रीराधा केलिकुंज के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरना दे रही
अनुज की बहन शीतल ने कहा चार बहनों में अकेला भाई है अनुज, जिसने संत प्रेमानंद की दीक्षा ली और अब हमें मिलने नहीं दिया जा रहा। हमें अब रसिक दुलारी शरण के साथ हुई घटना के नजफगढ़ की महिला भी पहुंची बेटे की तलाश में श्री राधा केलिकुंज में शुक्रवार की दोपहर नजफगढ़ निवासी महिला अनिता चौधरी अपने बेटे दस वर्षीय वंश की तलाश में पहुंची।
यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का कारण, प्राइवेट पार्ट क्यों काटा? जांच जारी
यह भी पढ़ें- सवालों में संत प्रेमानंद के शिष्य की आत्महत्या: स्वजन ने जताई साजिश की आशंंका, पुलिस सुसाइड
तीन जुलाई को घर से केलिकुंज के लिए आया अनुज
अनिता चौधरी का कहना है वह अगस्त में राधा केलिकुंज के समीप रवि के ढाबे में खाना बनाने के लिए बेटे के साथ आई थी। कुछ दिन बाद दो दिन के लिए घर गई और लौटकर आई तो बेटा गायब था। महिला ने कहा मुझे संदेह है बेटा केलिकुंज में है। मुझे सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाए जा रहे है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है।
