विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राधारानी मंदिर बरसाना में VIP दर्शन को लेकर सेवायत-श्रद्धालुओं में झड़प, परिसर में चली झाड़ू

Published: Sat, 11 Jul 2026 07:55 AM (IST)

बरसाना के राधारानी मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर सेवायत और एक श्रद्धालु के बीच विवाद हुआ, जिसमें मारपीट तक ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. वीआईपी दर्शन को लेकर सेवायत-श्रद्धालु में विवाद

  2. राधारानी मंदिर परिसर में हुई मारपीट, झाड़ू चली

  3. घटना का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

संवाद सूत्र, बरसाना (मथुरा)।  बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में शुक्रवार को वीआइपी दर्शनों को लेकर ऐसा हंगामा हुआ, जिसने मंदिर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। वीआईपी गेट से प्रवेश को लेकर सेवायत पक्ष और मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर में ही झाड़ू चल गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई है।

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी अशोक कुमार अपने परिवार के साथ शुक्रवार को राधारानी के दर्शन करने बरसाना पहुंचे थे। आरोप है कि शाम को वीआईपी गेट से प्रवेश को लेकर सेवायत पक्ष से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और उत्तेजित सेवायत पक्ष के लोगों ने श्रद्धालु पर झाड़ू से हमला कर दिया।

श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई

मंदिर परिसर में हुई इस घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर में वीआइपी दर्शन व्यवस्था और अवैध वसूली पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय निवासी हरिओम ठाकुर का कहना है कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर लंबे समय से अवैध उगाही की शिकायतें सामने आती रही हैं।

वहीं चरण सिंह सैनी ने कहा कि वीआईपी दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में आए दिन विवाद होते हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें- 'जैसे मेरे बेटे को तड़पा-तड़पाकर मारा, ऐसे ही मरेगा हत्यारा' फिरोजाबाद आरव हत्याकांड में मां बोली- न्याय की जीत हुई

पुलिस को नहीं मिली तहरीर

थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रसारित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: टोल पर VIP लेन से वाहन निकालने पर विवाद, बरातियों और टोलकर्मियों में जमकर मारपीट