विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura News: शादी के आठ साल बाद घर में गूंजी किलकारी, फिर भी नाराज हुए ससुराल वाले, दोनों बहनों को कर दिया बाहर

Published: Wed, 31 Jan 2024 09:45 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2024 10:38 AM (IST)

शादी के आठ वर्ष के बाद हुई बेटी ससुरालियों ने दो बहनों को निकाला। महिला थाने में दहेज प्रताड़ना के ...और पढ़ें

शादी के आठ वर्ष के बाद हुई बेटी ससुरालियों ने दो बहनों को निकाला।
शादी के आठ वर्ष के बाद हुई बेटी ससुरालियों ने दो बहनों को निकाला।

जागरण संवाददाता, मथुरा। शादी के आठ वर्ष बाद बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने एक ही घर में ब्याही दो बहनों को मारपीट करकर घर से निकाल दिया। यही नहीं एक वर्ष की मासूम पर भी गर्म दूध फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। विवाहिताओं के पिता ने महिला में ससुरालीजन पर मुकदमा कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जैंत थाना क्षेत्र के गांव मंधेरा के रहने वाले अमर सिंह ने बताया, दो पुत्रियां विमलेश का विवाह देवेंद्र कुमार व भगवानदेवी का विवाह हेमराज निवासी धर्मपुरा पोस्ट धानाजीवनी ग्राम फरह वर्तमान पता देव कंप्यूटर सेंटर वजीराबाद गुरुग्राम हरियाणा के साथ किया था। 

Read Also: UP Weather News: यूपी में तेजी से पलटेगा मौसम, आज से बरसात के आसार, IMD की पहाड़ों पर न जाने की सलाह

छोटी पुत्री भगवानदेवी ने विवाह के आठ वर्ष बाद लड़की को जन्म दिया। इस बात को लेकर पति हेमराज व जेठ देवेंद्र व सास ससुर व ननद एकराय पुत्री को पीटा। बोले, लड़की क्यों पैदा कर दी। 20 अगस्त 2023 को सुबह सात बजे आरोपितों ने दोनों पुत्रियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। एक साल की मासूम बच्ची के ऊपर गर्म दूध फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। घटना को लेकर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Also: सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले; राम राज्य की स्थापना हो चुकी, श्रीराम के दर्शन करें पहलवान, बताया कौन हैं अभी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष

दहेज के लिए विवाहिता को करंट से झुलसाया

महिला थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमे में पीड़िता सतेश निवासी सोनई थोक सुम्मेरा थाना राया ने बताया, 10 फरवरी 2015 को उसकी शादी अमन राणा निवासी 60 कालिंदीपुरम मऊ रोड, थाना न्यू आगरा से हुई थी। अतिरिक्त दहेज में एक स्विफ्ट कार की मांग को लेकर ससुरालीजन परेशान करने लगे। छह वर्ष की एक बेटी है। उसे लेकर भी ताने मिलते थे। छह जुलाई 2021 में ससुरालीनज ने करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया।

दोनों प्रकरण में शिकायती-पत्र आने के बाद ससुरालीजन को बुलाकर समझौता वार्ता कराई गई थी। कई बार वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अलका ठाकुर, प्रभारी, महिला थाना