मथुरा में CEC इस्तीफे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों में मारपीट, जिलाध्यक्ष समेत तीन पर FIR
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में दो गुटों के बीच हुई मारपीट ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
CEC इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट।
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर समेत तीन पर FIR दर्ज।
जागरण संवाददाता, मथुरा। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में कांग्रेस के दो गुटों में हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है। कार्यकर्ता की तहरीर पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर समेत तीन लोगों पर मारपीट और अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मंग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस जिला और महानगर इकाई ने अलग-अलग प्रदर्शन कलक्ट्रेट पर किए थे। इस दौरान जिला इकाई से जुड़े नौहझील के सद्दीकपुर निवासी आशा और उनके पति ज्ञान सिंह का जिलाध्यक्ष के करीबी विवेक धनगर से मारपीट हुई थी।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और उनकी पत्नी के साथ हुई थी मारपीट
आरोप था कि अनुसूचित जाति की आशा पर विवेक ने जातिसूचक टिप्पणी की थी। आशा ने सदर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि विवेक धनगर और राजन पाठक के अज्ञात चालक ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के इशारे पर उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। विरोध करने पर उनके पति ज्ञान सिंह के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। आशा ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पति को बचाने आई तो आरोपित ने उसकी लज्जा भंग की।
यह भी पढ़ें- मथुरा: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर पहुंचे थे, आपस में भिड़ गए कांग्रेसी
सदर थाना प्रभारी त्रिपुरेश कौशिक ने बताया कि जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, विवेक धनगर और राजन पाठक के अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
