विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर पहुंचे थे, आपस में भिड़ गए कांग्रेसी

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 08 Oct 2026 08:18 PM (IST)

मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। ...और पढ़ें

मथुरा कलक्ट्रेट में आपस में भिड़ते कांग्रेसी। वीडियो ग्रैब

मथुरा कलक्ट्रेट में आपस में भिड़ते कांग्रेसी। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

  2. एक महिला कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता को चप्पल से पीटा।

जागरण संवाददाता, मथुरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। एक महिला कार्यकर्ता दूसरे कार्यकर्ता को मारने के लिए चप्पल लेकर दौड़ी और पीट दिया।

गुरुवार को कांग्रेस महानगर इकाई ज्ञापन देने के लिए डीएम कार्यालय पर पहुंची। यहां एटीवी के पास हाईवे निवासी ज्ञान सिंह चौधरी पत्नी आशा के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल थे। पत्नी आशा वाल्मीकि समुदाय से हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान ही विवेक धनगर नामक एक अन्य कार्यकर्ता के साथ ज्ञान सिंह का विवाद हो गया। विवेक धनगर ने ज्ञान सिंह और बीच-बचाव में आई पत्नी आशा के साथ मारपीट की। किसी तरह अन्य ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।