विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा के छटीकरा पुल पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी: ड्राइवर की मौत, बल्लभगढ़ के तीन युवक घायल

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 04 Oct 2026 09:59 AM (IST)

मथुरा के जैंत क्षेत्र में छटीकरा पुल पर देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मथुरा के छटीकरा पुल पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी।

  2. हादसे में चालक चेतन शर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

  3. बल्लभगढ़ के तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, मथुरा। जैंत क्षेत्र में शनिवार देर रात छटीकरा पुल पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
जैंत थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया पीआरवी गश्त पर थी। इसी दौरान नयति की ओर से छटीकरा की तरफ जाते समय पुलिस को पुल पर कार पलटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने जांच की।

बल्लभगढ़ से वृंदावन घूमने आए थे युवक

प्रारंभिक जानकारी के आया कि हरियाणा नंबर की कार में सवार युवक बल्लभगढ़ से वृंदावन घूमने आए थे। वापस लौटते समय आगरा से दिल्ली की ओर जाते हुए छटीकरा पुल पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर की ग्रिल से टकरा गई और पलट गई।

चालक की मृत्यु, तीन गंभीर घायल

हादसे में कार चालक 28 वर्षीय चेतन शर्मा निवासी बल्लभगढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं कार सवार 26 वर्षीय राहुल, 19 वर्षीय सागर और 25 वर्षीय प्रिंस निवासी बल्लभगढ़ गंभीर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी वृंदावन में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें- मथुरा में खड़े गैस कैप्सूल ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

यह भी पढ़ें- अखिलेश के 'महारथी' आकाश अग्रवाल और शशांक यादव कल करेंगे नामांकन: पार्टी का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान 8 को