विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में खड़े गैस कैप्सूल ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 04 Oct 2026 09:45 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 09:50 AM (IST)

मथुरा के बरारी गांव के पास हाईवे पर खड़े गैस कैप्सूल ट्रक में बाइक घुसने से दो युवकों की दर्दनाक ...और पढ़ें

मृतकों के फाइल फोटो।

मृतकों के फाइल फोटो।

HighLights

  1. बरारी गांव के पास हाईवे पर हुआ भीषण हादसा।

  2. खड़े गैस कैप्सूल ट्रक में बाइक घुसने से टक्कर।

  3. कुरकुंडा निवासी आंसू और सूरज ने अस्पताल में दम तोड़ा।

जागरण संवाददाता, मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र में हाईवे स्थित बरारी गांव के समीप शनिवार शाम छह बजे सड़क किनारे खड़े गैस कैप्सूल ट्रक में बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गांव कुरकुंडा निवासी आंसू और सूरज के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। बरारी गांव के समीप सड़क किनारे खड़े गैस कैप्सूल ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी।

घायलों ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों और खड़े ट्रक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- AMU में माहौल गरम: छात्रों के बंद किए गेट प्रॉक्टोरियल टीम ने खोले, सेंटेनरी गेट अब भी बंद, गिरफ्तारी के विरोध में धरना जारी

यह भी पढ़ें- आधार में नाम अपडेट के लिए UIDAI की नई SOP जारी: अब हर बदलाव के लिए अलग प्रक्रिया और शपथपत्र