विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AMU में माहौल गरम: छात्रों के बंद किए गेट प्रॉक्टोरियल टीम ने खोले, सेंटेनरी गेट अब भी बंद, गिरफ्तारी के विरोध में धरना जारी

By Santosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 04 Oct 2026 09:39 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 09:49 AM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ बहाली और पूर्व छात्र आरिज खान की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों द्वारा बंद ...और पढ़ें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी।

HighLights

  1. प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों द्वारा बंद गेटों के ताले तोड़े।

  2. पूर्व छात्र आरिज खान की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन।

  3. सेंटेनरी गेट अभी भी बंद, छात्र संघ बहाली की मांग।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्र संघ बहाली और चुनाव की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच शनिवार देर रात बंद किए गए गेटों को प्रॉक्टोरियल टीम ने ताले तोड़कर खुलवा दिया। रात करीब ढाई बजे टीम ने छात्रों की ओर से लगाए गए तालों को तोड़कर गेट खोल दिए और बाद में अपने ताले लगा दिए। हालांकि सेंटेनरी गेट पर छात्रों की ओर से लगाया गया ताला नहीं खुल सका। रविवार सुबह तक प्राक्टोरियल टीम इसे खोलने में जुटी हुई थी।

पूर्व छात्र आरिज खान उर्फ आरिज आजमी की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने शनिवार शाम विश्वविद्यालय के कई गेट बंद कर दिए थे। इससे कैंपस में आवाजाही प्रभावित हो गई थी।

रात में प्रॉक्टोरियल टीम ने बाब-ए-सैयद, मेडिकल रोड समेत अन्य गेटों पर छात्रों के लगाए ताले तोड़कर उन्हें खोल दिया। सेंटेनरी गेट पर लगा ताला ही अब बाधा बना हुआ है।

aligarh police arrest small

पूर्व छात्र आरिज खान उर्फ आरिज आजमी की गिरफ्तारी।

एएमयू में रात में ताले तोड़कर गेट खोले, सेंटेनरी गेट अब भी बंद

शनिवार शाम सिविल लाइंस पुलिस ने प्रॉक्टोरियल टीम के साथ एमएम हाल में दबिश देकर चार युवकों को पकड़ा था। इनमें तीन एएमयू के छात्र थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया, जबकि आजमगढ़ निवासी पूर्व छात्र आरिज उर्फ आरिज आजमी को दो मुकदमों में वांछित होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए और विरोध किया। इसके बाद कई गेट बंद कर दिए गए।

सेंटेनरी गेट का ताला खोलने का प्रयास जारी, गिरफ्तारी के विरोध में धरना जारी

छात्रों की मांग है कि गिरफ्तार आरिज को छोड़ा जाए। छात्र नेताओं का दावा है कि वह एएमयू में एमएससी केमेस्ट्री प्रथम वर्ष का छात्र रहा है। वहीं पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम का कहना है कि वह वर्तमान में एएमयू का छात्र नहीं है और उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

छात्र संघ बहाली और चुनाव की मांग को लेकर धरना 14वें दिन भी जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे निलंबित छात्र यासिर फहद समेत अन्य छात्र गिरफ्तारी के विरोध में भी आवाज उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- AMU में माहौल गरमाया, युवक की गिरफ्तारी के विरोध में सभी गेट किए बंद; छात्र अड़े