मथुरा में 80 वर्षीय महिला हत्या: घर की सीढ़ियों पर मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा के चुना काकड़ में 80 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी का शव घर में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने फोरेंसिक ...और पढ़ें

Mathura News: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मथुरा के चुना काकड़ में 80 वर्षीय महिला का शव मिला।
सुमन चतुर्वेदी का शव घर में खून से लथपथ बरामद हुआ।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।
जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura News: शहर कोतवाली क्षेत्र के चुना काकड़ में रविवार सुबह घर के अंदर 80 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। फिर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चुना काकड़ में रविवार सुबह एक मकान के अंदर सीढ़ियों पर 80 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
घर में अकेली रहती थीं सुमन चतुर्वेदी
सुमन चतुर्वेदी घर में अकेली रहती थीं। रविवार सुबह एक महिला दूध लेकर उनके घर पहुंची थी। मकान के अंदर जाने पर उसकी नजर सीढ़ियों पर पड़े सुमन चतुर्वेदी के शव पर पड़ी। महिला शव को देखकर घबरा गई और उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया
पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। कोतवाल अजय कौशल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। जल्द ही घटनाक्रम का राजफाश किया जाएगा।
