विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा से नितिन नवीन का सख्त संदेश: जहां जरूरत होगी कटेगी टिकट, हारे पूर्व सांसद भी लड़ाएंगे

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:15 AM (IST)

मथुरा में भाजपा की योजना बैठक में राष्ट्रीय सचिव नितिन नवीन ने कहा कि जिताऊ न होने पर विधायकों के ...और पढ़ें

दीनदयाल धाम पर नमन करते राष्ट्रीय नितिन नवीन।

दीनदयाल धाम पर नमन करते राष्ट्रीय नितिन नवीन।

HighLights

  1. जिताऊ न होने पर वर्तमान विधायकों के टिकट कटेंगे।

  2. हारे हुए पूर्व सांसदों को भी चुनाव लड़ने का मौका।

  3. बुलडोजर मॉडल और एक्सप्रेसवे सरकार की प्रमुख उपलब्धियां।

जागरण संवाददाता, मथुरा। योजना बैठक में राष्ट्रीय नितिन नवीन ने साफ कहा कि वर्तमान में जिन विधायकों के टिकट काटने की आवश्यकता हो, उसे कतई परहेज न किया जाए, अगर वह जिताऊ नहीं हैं तो दूसरों को टिकट दें। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जो हार गए, पूर्व सांसद रहे और वह चुनाव जीत सकते हैं, ऐसे लोगों को भी टिकट देकर मैदान में उतारा जा सकता है।  

बुलडोजर मॉडल से लेकर एक्सप्रेसवे तक गिनाईं उपलब्धियां

भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे दिन संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर मॉडल से लेकर एक्सप्रेसवे तक सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच ले जाई जाएंगी। आधारभूत ढांचे का विकास, औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन जैसे विषय प्रमुख रहे।

भाजपा चुनाव में गिनाएगी सरकार की उपलब्धियां

सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि पार्टी जनता के बीच सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को प्रमुखता से रखेगी। उन्होंने कहा कि बुलडोजर माडल की लोकप्रियता केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। प्रदेश सरकार ने माफिया को खत्म करने के लिए काम किया है।

राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे का विस्तार, औद्योगिकीकरण तथा पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं। पार्टी इन उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

यह भी पढ़ें- मथुरा बैठक के बाद दिल्ली में चुनावी रणनीति को धार देने की कवायद शुरू, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी

यह भी पढ़ें- मथुरा मंथन में तय हुई यूपी मिशन-2027 की रणनीति, 'कार्यकर्ता सर्वोपरि' के मंत्र से चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।