बांकेबिहारी मंदिर में VIP दर्शन के बदले नियम, दीपावली के बाद से लागू होगी ये नई व्यवस्था
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अब वीआईपी दर्शन के लिए आधार कार्ड से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, यह व्यवस्था दीपावली के ...और पढ़ें

HighLights
VIP दर्शन के लिए आधार कार्ड पंजीकरण अनिवार्य।
दीपावली के बाद लागू होगी यह नई व्यवस्था।
मंदिर के चढ़ावे में ढाई माह में वृद्धि।
जागरण संवाददाता, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए अब वीआइपी को आधार कार्ड देकर पंजीकरण कराना होगा। दीपावली के बाद से यह व्यवस्था लागू होगी। वीआइपी में सेवायतों के यजमान, अधिकारी व ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जिन्हें वीआइपी दर्शन कराए जा सकते हैं। शनिवार को उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
पंजीकरण एक दिन पहले कराना होगा या फिर दर्शन के दिन हो जाएगा, इसे लेकर स्थिति बाद में स्पष्ट होगी। मंदिर में वीआइपी दर्शन को लेकर सेवायतों और प्रबंधन समिति के बीच लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी थी। शनिवार को प्रबंधन समिति की बैठक में सेवायत सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में मंदिर में चार रेलिंग में होकर श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
दो रेलिंग तो आगे तक पहुंचती हैं, लेकिन दो रेलिंग आधे प्रांगण से ही बाहर की ओर निकल रही हैं। ऐसे में हर श्रद्धालु प्रसाद-माला अर्पित नहीं कर पा रहा है। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या समाधान का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें- 'त्योहारों पर सुगम रहे यातायात, निगरानी में रहें पटाखों के दुकान-गोदाम', CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में तय हुआ कि सेवायतों के यजमान, शिष्य, अधिकारी या उनके स्वजन या फिर ऐसे लोग जिन्हें मंदिर में दर्शन के लिए वीआइपी सुविधा देनी है, उनका पहले ही पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। आधार कार्ड से पंजीकरण होगा। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया दीपावली के बाद जारी की जाएगी।
ढाई महीने की अवधि में चढ़ावे में वृद्धि
समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पिछले ढाई माह में मंदिर में 28 दान पेटिकाएं खोली गई हैं, इनमें 5.37 करोड़ रुपये दानराशि निकली है। अभी चार गुल्लक खुलना बाकी हैं। पूर्व में इसी अवधि में चार से साढ़े चार करोड़ रुपये औसतन चढ़ावा आता था। इस बार लगभग छह करोड़ से अधिक दानराशि आने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।