विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari Mandir: भैया… आपको ही सब संभालना है, ठाकुर बांके बिहारी को 10 हजार बहनों ने भेजी राखी

Published: Sat, 17 Aug 2024 03:59 AM (IST)

आराध्य बांके बिहारी की महिमा निराली है। जो भी उनसे जिस भाव से मन लगा लेता है ठाकुरजी भी उसी ...और पढ़ें

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारीजी के लिए देशभर से बहनों द्वारा भेजे गए पत्र और राखियां।
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारीजी के लिए देशभर से बहनों द्वारा भेजे गए पत्र और राखियां।

HighLights

  1. मंदिर कार्यालय पहुंची राखियां व पत्र
  2. रक्षाबंधन पर ठाकुरजी को होंगी समर्पित

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कार्यालय में अब तक देशभर के विभिन्न शहरों से करीब 10 हजार राखियां ठाकुरजी के लिए पहुंच चुकी हैं। डाक या कोरियर से राखियां आ रही हैं। शुक्रवार को मंदिर कार्यालय में राखियों के साथ मिले पत्रों में महिलाओं और युवतियों ने अपनी भावनाओं को इस कदर व्यक्त किया है कि जैसे वह अपने किसी परिजनों से अपने मन की बात कह रही हों। 

पत्र में लिखी बातों में भरोसा भी ऐसा कि ठाकुरजी उनकी हर इच्छा को पूरी करेंगे ही। अंबाला निवाासी रुचि ने राखी संग भेजे पत्र में ठाकुर बांके बिहारी को भैया संबोधित करते हुए लिखा है, मेरी शादी छह दिसंबर की है, लेकिन आपको एक दिसंबर को ही राधारानी के साथ आना है और सारी व्यवस्थाएं संभालनी हैं। पिताजी का काम ठीक नहीं चल रहा है, ऐसे में मम्मी चिंतित हैं, आपको ही सब संभालना है। 

दूसरा पत्र गौरी का है, गौरी लिखती हैं भैया राखी बांध लेना और राखी के उपहार स्वरूप अपनी बहन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अध्यापिका की नियुक्ति जरूर करवा देना। मंदिर सेवायत आचार्य प्रह्लादवल्लभ गोस्वामी कहते हैं ये राखी और पत्र रक्षाबंधन के दिन ठाकुरजी को समर्पित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती रद्द, इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच ने मेरिट लिस्ट फिर से बनाने का दिया आदेश

यह भी पढ़ें: नवाब सिंह से कोई रिश्ता… सरकार बचा रही, कन्नौज मामले में सपा नेता का नाम आने पर डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।