विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार कोसीय पैदल परिक्रमा कर ब्रज से विदा हुए अनंत अंबानी, दानघाटी मंदिर में भी टेका मत्था

Published: Sun, 29 Nov 2026 05:30 AM (IST)

अनंत अंबानी ने ब्रज में गिरिराजजी के दर्शन किए और जतीपुरा मुखारविंद से चार कोसीय पैदल परिक्रमा पूरी की। उन्होंने दानघाटी मंदिर में भी मत्था टेका और रात में ही दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

गोवर्धन दानघाटी मंदिर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी का स्वागत करते रिसीवर ललित शर्मा।

गोवर्धन दानघाटी मंदिर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी का स्वागत करते रिसीवर ललित शर्मा।

HighLights

  1. अनंत अंबानी ने जतीपुरा मुखारविंद पर गिरिराजजी के दर्शन किए।

  2. उन्होंने चार कोसीय पैदल परिक्रमा भक्ति भाव से पूरी की।

  3. अनंत अंबानी ने दानघाटी मंदिर में भी अपनी आस्था प्रकट की।

संवाद सूत्र, गोवर्धन। गिरिराजजी के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति भाव लेकर ब्रज पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने शुक्रवार को जतीपुरा मुखारविंद पर प्रभु के दर्शन किए। गंगाधाम आश्रम से पैदल मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी ने गिरिराजजी को विविध भोग समर्पित किए। रात में उन्होंने राधे-राधे की गूंज और बैंडबाजों पर बजती मांगलिक धुनों के बीच चार कोसीय परिक्रमा पैदल पूरी कर रात में ही ब्रजभूमि से विदा हो गए।

जतीपुरा मुखारविंद गिरिराजजी मंदिर में दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने गिरिराजजी की परिक्रमा शुरू की। उनके साथ बैंडबाजों पर बजती मांगलिक धुनें और राधे राधे का जयघोष वातावरण को भक्तिमय बना रहा था। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया।

रात में ही दिल्ली हुए रवाना

अनंत अंबानी ने सात कोस में से चार कोसीय परिक्रमा पैदल पूरी की। परिक्रमा के दौरान वे भक्ति भाव में झूमते हुए आगे बढ़े। उन्होंने दानघाटी मंदिर पहुंचकर भी दर्शन किए और गिरिराजजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। चार कोसीय पैदल परिक्रमा पूरी करने के बाद अनंत अंबानी ने कुछ समय विश्राम किया।

रात करीब एक बजे वह वाहन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। ब्रजभूमि से विदा होने से पहले उन्होंने वाहन से तीन कोसीय परिक्रमा भी की। इस तरह गिरिराजजी के दर्शन, भोग सेवा, पैदल परिक्रमा और दानघाटी मंदिर में दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने रात में ही ब्रज से विदाई ली। उन्हें शनिवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए थे, लेकिन वह वृंदावन नहीं आए।

यह भी पढ़ें- अब मथुरा में बनेगा भव्य श्रीकृष्ण मंदिर, एकजुट हो जाएं हिंदू; दिल्ली में बोले VHP अध्यक्ष आलोक कुमार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।