ईडी की जांच हुई तो फंसेंगे एक पूर्व राजपत्रित अधिकारी, फर्जी ED अफसर सचिन शर्मा के फोन में छिपा है सबूतों का खजाना
फर्जी ईडी अधिकारी सचिन शर्मा की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल से एक पूर्व राजपत्रित अधिकारी के साथ तस्वीरें और ...और पढ़ें

फर्जी ईडी अधिकारी व उसकी कार।
HighLights
फर्जी ईडी अधिकारी सचिन शर्मा मथुरा में गिरफ्तार हुआ।
उसके फोन में राजपत्रित अधिकारी के सबूत मिले।
ईडी जांच से अधिकारी की भूमिका पर सवाल।
संवाद सूत्र, फरह (मथुरा)। फर्जी ईडी अधिकारी सचिन की गिरफ्तारी के बाद मामले में अब जांच की आंच एक राजपत्रित अधिकारी तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच के दौरान सचिन के मोबाइल से राजपत्रित अधिकारी के साथ कई फोटो और अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है। उक्त अधिकारी पूर्व में जिले में तैनात रह चुकी हैं और सचिन से उनकी काफी नजदीकियां थीं। अब ईडी की जांच को लेकर मामले में नई हलचल बढ़ गई है।
फरह के दीनदयाल धाम स्थित नगला बर का रहने वाला सचिन शर्मा करीब दो वर्ष से ईडी अधिकारी बनकर जिले के अधिकारियों पर रौब जमा रहा था।
पूर्व में तैनात राजपत्रित अधिकारी से नजदीकियों ने बढ़ाई हलचल
नौ नवंबर की दोपहर वह सीओ रिफाइनरी कार्यालय पहुंचा। सीओ ने शक होने पर सचिन से ईडी अधिकारी होने का साक्ष्य मांगा तो वह सकपका गया। लखनऊ ईडी मुख्यालय से उसके फर्जी होने की पुष्टि होने पर उसे कार समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सचिन ने अपने पिता सुरेश शर्मा की भूमिका को लेकर भी पुलिस को जानकारी दी थी। पिता के बैंक खाते से दो लोगों से ठगी के 32 लाख रुपये मिले। पुलिस ने पिता-पुत्र को जेल भेज दिया।
फर्जी ईडी अफसर के फोन में हैं कई सुबूत
मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी मुख्यालय ने भी प्रकरण का संज्ञान लिया है। ईडी ने रिफाइनरी थाने से दर्ज मुकदमे की प्रति मांगी है। पुलिस और ईडी के स्तर से मामले से जुड़े दस्तावेजों और आरोपों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने सचिन के मोबाइल और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच शुरू की। इस दौरान एक राजपत्रित अधिकारी से जुड़ी सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें- एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 147 दारोगाओं का ट्रांसफर
अगर प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करता है, तो राजपत्रित अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।