मथुरा की संस्कार सिटी में 14वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, डिप्रेशन था कारण
मथुरा-वृंदावन की संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक ...और पढ़ें
-1793518615321_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
संस्कार सिटी में 14वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग।
डिप्रेशन से पीड़ित थे 68 वर्षीय अशोक कपूर।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, मथुरा-वृंदावन। रुक्मणि विहार की संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में 14वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि कि बुजुर्ग पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थे और उनका इलाज चल रहा था।
संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे थे
सीओ वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक मूल रूप से दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी 68 वर्षीय अशोक कपूर पिछले कुछ समय से यहां संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ यहां किराए से रह रहे थे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि विगत कुछ महीनों से वह डिप्रेशन का शिकार थे।
मन की शांति के लिए आए थे वृंदावन
मन की शांति के लिए ही वह यहां वृंदावन वास को आए थे। लेकिन रविवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए और 14 वीं मंजिल पर पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी पुलिस अभी स्वजन से बात कर कारणों का पता लगा रही है।