Move to Jagran APP

अनूठी होगी यमुना मुक्ति पदयात्रा

जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): यमुना मुक्तिकरण अभियान के तहत 15 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा को

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 08:30 PM (IST)

जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): यमुना मुक्तिकरण अभियान के तहत 15 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संत और ब्रजवासियों के समर्थन से इसे अनूठा रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

यमुना मुक्तिकरण अभियान के सह संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा विश्व की अनूठी पदयात्रा होगी। जिसमें यमुना मुक्ति का संकल्प लेकर चलते लाखों यमुना भक्त ब्रज संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा में 500 से 600 ट्रैक्टर-ट्राली रहेंगी, जिसमें झांकियां सजाई जायेंगी। एक गोशाला भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें 11 गाय यात्रा के आगे चलेंगी। इसके बाद घोड़े, ऊंट बुग्गी, बैलगाड़ी साथ होगी।

यात्रा के दौरान ब्रज के रसिया सुनाते हुए पार्टियां ब्रज में विराज रहे ठाकुरजी के श्रीविग्रह भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसके अलावा पहलवानों की दंगल टोली, ब्रज के गोसाइयों की टोली, समाज गायन, पद गायन कर ब्रज संस्कृति की छटा बिखेरते संत, पारंपरिक वेशभूषा में संस्कृत छात्र नाट्य कला से ठाकुरजी के चरित्रों का चित्रण करते चलेंगे।

राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने छाता ब्लाक के चिकसौली, राकौली, मानपुर, ढभाला, रूपनगर आदि गावों में संपर्क किया। इसके बाद श्री शास्त्री सह संयोजक सुनील सिंह व कार्यकर्ताओं के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, झासी और सागर में अभियान के प्रचार के लिए रवाना हो गए। वृंदावन नगर इकाई ने राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ के नेतृत्व में तेहरा गाव में संपर्क किया। गाव के कृष्णदास बाबा ने कहा कि सभी ग्राम वासियों को 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर राघव भारद्वाज, नीरज शर्मा, राम विनोद भट्ट, लकी पंडित आदि उपस्थित थे।

यमुना शुद्धीकरण को दिल्ली में भरेंगे हुंकार

मथुरा : यमुना शुद्धीकरण को यमुना रक्षक दल एक फरवरी को जंतर-मंतर दिल्ली में हुंकार भरेगा। एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को बैठक में रणनीति तैयार की गई।

राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने बताया कि तरौली सेमूलचंद्र मास्टर, पलसो से बीरेंद्र जादौन, वाटी से सत्यवीर सिंह, अकबरपुर से राधेश्याम भगत, दामोदर पुरा से ठा. डंबर सिंह, गोकुल से आशीष गोस्वामी, वृंदावन से वैराग स्वरूप, डॉ. राजबीर सिंह के नेतृत्व में जाएगी। 50 छोटी गाड़ियों और ट्रेनों से कार्यकर्ता जाएंगे। बैठक में राकेश यादव, रमेश सिसौदिया, आरपी सिंह, सोहनलाल आचार्य, आशीष गोस्वामी, कुवंर सिंह निषाद, सतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.