Move to Jagran APP

दीर्घायु की कामना, हवन में दी आहुतियां

जागरण संवाददाता, मथुरा: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं द्वार

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 07:52 PM (IST)

जागरण संवाददाता, मथुरा: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरित किए गए। रक्तदान शिविर लगाया गए। मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र के लिए हवन कराए।

सपा जिला कार्यालय पर समता दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया गया। नेताजी की लंबी उम्र और विकास के लिए हवन कराया गया। जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा ने कहा कि सपा का सिद्धांत समतामूलक समाज की स्थापना करना है। बताया कि गोवर्धन के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर भी लगाया है। पूर्वमंत्री सरदार सिंह, पूर्व विधायक ठा. कुशलपाल सिंह, पूर्व विधायक पं. हुकुमचंद तिवारी, वीरेंद्र सिंह यादव, बृजेश शर्मा, पवन पांडेय, प्रीतम सिंह, सुजीत चौधरी, नीटू चौधरी, मुकेश सिकरवार, राजू करोसिया, राजवीर शर्मा, लक्ष्मन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

इधर सपा की नगर इकाई द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरित किए गए। अग्रवाल धर्मशाला में गोष्ठी की। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने मुलायम सिंह की कार्यशैली और संघर्ष पर प्रकाश डाला। डा. दौलतराम चतुर्वेदी, जगदीश नौहवार, किशोर प्रधान, जीपी शुक्ला, राजन रिजवी, प्रहलाद यादव, जयप्रकाश यादव, वीरभान सिंह, रामस्वरूप, रूपकिशोर यादव ने विचार व्यक्त किए। नगर महासचिव अरुण दीक्षित, रंजनवाला, बच्चू सिंह यादव, शिराज खान, राजू किरोशिया, संदीप, देवकीनंदन कश्यप, जाहिद चीना, गब्बर कुरैशी, आमीर अहम, अशोक शर्मा, दिनेशानंद पापे, मुन्ना मलिक, जितेंद्र सिंह, राजकढ़ेरे, कुंज विहारी, विभोर गौतम, मयंक यादव, तेजवीर सिंह आदि उपस्थित थे। इधर नगर पालिका में सपा सभासद दल के नेता कुंज बिहारी भारद्वाज के नेतृत्व में राजकीय बालगृह शिशु में अनाथ बच्चों के साथ सपा मुखिया का जन्म दिवस मनाया। तीन वर्षीय बालिका गौरी से केक कटवाया। बच्चों को फल, टॉफी, खिलौने आदि वितरित किए। जिला प्रोवीजन अधिकारी ओमप्रकाश यादव, शिशु सदन प्रभारी आलोक त्रिपाठी, भारत भूषण शर्मा, संदीप दिवाकर, राजेंद्र राजपूत, सतीश पटेल, शिवलाल, भारत भूषण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

फल बांटे और किया रक्तदान

वृंदावन: समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां मरीजों को फल वितरण और रक्त दान कर मनाया। पार्टी के प्रबुद्ध सभा के नेता-कार्यकर्ताओं द्वारा दोपहर में सौ शैय्या अस्पताल में रोगियों को फलों और कंबलों का वितरण किया गया। सभा के जिलाध्यक्ष राज नारायण द्विवेदी, सीएल शर्मा, विकास मिश्रा, डॉ. अमित तिवारी, तुलसीराम शर्मा, विनोद, विजय गोयल, प्रमोद शर्मा, बल्लभ भाई कुशवाहा, शिवराम बघेल, कुलदीप दीक्षित, अनिल शर्मा, श्रीदास प्रजापति, लक्ष्मीकांत, बाल मुकुंद द्विवेदी, ब्रजेश शर्मा और रूपा प्रधान आदि नेता-कार्यकर्ता थे। सपा के कुछ नेता-कार्यकर्ताओं ने दोपहर में राम कृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में रक्त दान किया। रक्तदान करने वालों में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर भारती, वरिष्ठ नेता सुजीत वाष्र्णेय, अभिनव मिश्रा, हरिकृष्णा, मुस्तफा आलम, अखिलेश गौतम, मदन यादव, ब्रजेश गुप्ता, नीरज शर्मा, मयंक गोस्वामी आदि नेता-कार्यकर्ता थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.