विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के किसानों के लिए ई-अन्नदाता कार्ड योजना: हर ब्लॉक में खुलेंगे केंद्र, रियायती दर पर मिलेगा सामान

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 01:07 PM (IST)

मैनपुरी के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और सुविधाएं देने के लिए ई-अन्नदाता कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर केंद्र खुलेंगे और रियायती दरों पर कृषि व घरेलू सामान के लिए ई-अन्नदाता कैंटीन भी स्थापित होंगी।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सभी किसानों को मिलेगा ई-अन्नदाता कार्ड, आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

  2. ब्लॉक मुख्यालयों पर पंजीकरण केंद्र और कैंटीन खुलेंगे।

  3. रियायती दरों पर कृषि व घरेलू सामान उपलब्ध होगा।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। इसके तहत जिले के सभी किसानों का ई-अन्नदाता कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए मैनपुरी के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर केंद्र खोले जाएंगे।

किसानों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं और कृषि संसाधन रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए ई-अन्नदाता कैंटीन भी स्थापित की जाएंगी। संस्था का उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

कार्ड के लिए फर्द, आधार, मोबाइल व बैंक खाते का विवरण अनिवार्य

बांके बिहारी रवि नारायण फाउंडेशन के निदेशक चेतन कुमार ने बताया कि ई-अन्नदाता कार्ड के पंजीकरण के लिए किसान को खेत की फर्द, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाते का विवरण देना होगा। इस कार्ड के माध्यम से संस्था की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-अन्नदाता कैंटीन आर्मी कैंटीन माडल पर आधारित होगी। यहां बीज, खाद, कीटनाशक सहित घरेलू जरूरतों का सामान 50 प्रतिशत तक रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की योजना है।

किसानों को सस्ते कृषि संसाधन, प्रशिक्षण व आर्थिक सहायता का लाभ

संस्था की कल्याण निधि योजना के अंतर्गत आपातकालीन आर्थिक सहयोग और परिवार सुरक्षा की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा स्मार्ट फार्मिंग, ड्रोन तकनीक, मौसम पूर्वानुमान, चिकित्सीय परामर्श, महिला किसानों के लिए उद्यमिनी योजना, ई-अन्नदाता मंडी और बैंकिंग कारेस्पोंडेंट सेवाओं से भी किसानों को जोड़ने की योजना है।

यह भी पढ़ें- 'क्या हम भिखारी हैं...', यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।