मैनपुरी: शरद सरस मेले में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों ने बटोरी सुर्खियां
मैनपुरी के शरद सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पादों ने ग्राहकों को खूब आकर्षित ...और पढ़ें

HighLights
स्वयं सहायता समूह के स्वदेशी उत्पादों ने मैनपुरी मेले में ग्राहकों को आकर्षित किया।
महिलाओं ने घरेलू उपयोग और सजावटी सामान मेले में प्रदर्शित किए।
मेला महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आय बढ़ाने का मंच।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। त्योहारों की खुशियों के बीच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर और मेहनत से तैयार स्वदेशी उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। नगर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय शरद सरस मेले के दूसरे दिन भी खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
मेले में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए घरेलू और सजावटी उत्पादों के स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ग्राहकों ने उत्पादों की जानकारी लेने के साथ अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी भी की।
स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को लेकर दिखा उत्साह
मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए सजाए। त्योहार को ध्यान में रखते हुए घरेलू उपयोग की वस्तुओं, सजावटी सामान और अन्य स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। महिलाओं ने ग्राहकों को उत्पादों की विशेषताओं और उन्हें तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इससे खरीदारों को स्थानीय उत्पादों की ओर आकर्षित होने का अवसर मिला।
यह भी पढ़ें- उत्तर भारत का प्रसिद्ध तिगरी मेला: सजने लगे झूले, कोतवाली में बनेगा कंट्रोल रूम, टेंट में रुकेंगे पुलिसवाले
समूह की महिलाओं के हुनर को मिल रहा मंच
उपायुक्त स्वत: रोजगार शौकत अली ने बताया कि मेले के आयोजन का उद्देश्य त्योहार पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए देशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। इससे समूह की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आय बढ़ाने का अवसर मिलता है।