विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में 'प्रशस्त ऐप' से शिक्षक सीखेंगे दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के नए तरीके

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:14 PM (IST)

मैनपुरी में सामान्य शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 'प्रशस्त ऐप' के माध्यम से संकेतों ...और पढ़ें

शिक्षक।

शिक्षक।

HighLights

  1. सामान्य शिक्षकों को 'प्रशस्त ऐप' से संकेतों की भाषा सीखनी होगी।

  2. ऐप से 10-10 वीडियो डाउनलोड कर पढ़ाने के तरीके समझेंगे।

  3. 30 सितंबर तक यह प्रशिक्षण कार्य पूरा करना अनिवार्य है।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। विभिन्न बोर्ड से पंजीकृत स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों पर निर्भरता कम की जा रही है। सभी सामान्य शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र व अनुदेशकों को भी संकेतों की भाषा सीखनी होगी। शासन ने इसके लिए प्रशस्त एप को अनिवार्य कर दिया है। सभी शिक्षकों को अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कर उनसे 10-10 वीडियो डाउनलोड कर पढ़ाने के तरीके व संकेतों की भाषा समझनी होगी। 30 सितंबर तक इस कार्य को पूर्ण करना होगा।
शासन स्तर से परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों की जांच की प्रक्रिया संचालित है। जिले में 2247 दिव्यांग बच्चे अभी तक पंजीकृत हैं। समेकित शिक्षा के अंतर्गत इन बच्चों को पढ़ाने के लिए 27 विशेष शिक्षक ही हैं।

ऐसे में सभी दिव्यांग बच्चों को उनकी दिव्यांगता के अनुसार शिक्षित करने में समस्या आती है। अब सामान्य शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र व अनुदेशकों को भी संकेतों की भाषा सीखनी होगी।

विभिन्न स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को उनकी भाषाओं में पढ़ाएंगे शिक्षक

सोमवार दोपहर बीएसए कार्यालय परिसर में संचालित समेकित शिक्षा कार्यालय में जिला समन्वयक रणधीर बहादुर सिंह ने अन्य विशेष शिक्षकों के साथ बैठक कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशस्त एप पर पंजीकरण करा सभी शिक्षकों को उनमें लोड 10-10 वीडियो डाउनलोड करने होंगे।

यह भी पढ़ें- एटा के 13 सब इंस्पेक्टर का तबादला, कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए SSP इलामारन ने बदले कार्यक्षेत्र

यह भी पढ़ें- स्वगणना 16 नवंबर से और डोर-टू-डोर गणना 1 दिसंबर से: एटा DM अरुन्मोली ने पारदर्शिता और सटीकता के दिए निर्देश

वीडियो देखकर स्वयं को देंगे प्रशिक्षण

इन वीडियो से पहले स्वयं सीखेंगे और बाद में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने का कार्य करेंगे। 30 सितंबर तक सभी को इस कार्य को पूर्ण करना होगा। इस मौके पर मो. मसूद अली, रेखा सिंह, विवेक यादव, वीना त्रिपाठी, विमल कुमार एवं ओमपाल आर्य सहित अन्य विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।