विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा के 13 सब इंस्पेक्टर का तबादला, कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए SSP इलामारन ने बदले कार्यक्षेत्र

Published: Tue, 29 Sep 2026 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 12:45 PM (IST)

एटा एसएसपी डॉ. इलामारन ने जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया ...और पढ़ें

प्रधान लिपिक कार्यालय का निरीक्षण करते एसएसपी डा. इलामारन। जागरण

प्रधान लिपिक कार्यालय का निरीक्षण करते एसएसपी डा. इलामारन। जागरण

HighLights

  1. एसएसपी डॉ. इलामारन ने 13 उपनिरीक्षकों का तबादला किया।

  2. कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया।

  3. कई चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों की नई तैनाती हुई।

जागरण संवाददाता, एटा। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए एसएसपी डा. इलामारन ने 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए तबादला किया है। एसएसपी ने चौकी प्रभारी इंद्रपुरी कपिल सोलंकी को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर, योगेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी ओनघाट से चौकी प्रभारी अतरंजीखेडा मिरहची और यहां से एसआई अभिषेक तोमर को चौकी प्रभारी ओनघाट बनाया है।

एसएसपी ने अनिल कुमार पवार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी महाविद्यालय रिजोर और इस चौकी पर प्रभारी रहे आकाश सिवाच को चौकी प्रभारी इंद्रपुरी, निश्चल सोलंकी को चौकी प्रभारी सेंथरी से हटाकर फील्ड यूनिट में तैनात किया है। जबकि राजीव पवार को चौकी प्रभारी आदर्श नगर जलेसर से चौकी प्रभारी सेंथरी मलावन बनाया है।

एसआई आदित्य को चौकरी प्रभारी उभई असदनगर नयागांव 

इसके अलावा एसआई आदित्य कुमार को चौकी टिमरूआ सकरौली से हटाकर चौकी प्रभारी उभई असदनगर नयागांव, दीपक दोहरे को चौकी उभई असदनगर से चौकी प्रभारी टिमरूआ सकरौली, अरूण कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी आदर्श जलेसर बनाया है। जबकि सुरेंद्र मोहन को जैथरा से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सकीट बनाया गया है।

एसएसपी ने अशोक कुमार सकीट से थाना जैथरा, अब्दुल जब्बार को सकीट से मारहरा भेजा गया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती स्थल पर योगदान करने का आदेश दिया है।

एसएसपी ने कार्यालय का किया निरीक्षण

एसएसपी ने सोमवार को प्रधान लिपिक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसके दौरान उन्होंने अभिलेख रखरखाव एवं कार्य की समीक्षा प्रगति देखी। खामियां मिलने पर उन्हें सुधारने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें- युवाओं पर छाया खाकी का रंग: पुलिस-Army बनी पहली पसंद, फिरोजाबाद DM संतोष शर्मा ने कराया करियर पसंद का सर्वे

निरीक्षण में मौजूद मिले कर्मचारी

एसएसपी डॉ. इलामारन ने प्रधान लिपिक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। एसएसपी द्वारा कार्यालय की सफाई, कर्मचारियों की ड्यूटी स्थिति, विभागीय अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव काे देखा।

एसएसपी ने दिए जरूरी कागज सही रखने के निर्देश

एसएसपी द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा तथा आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए