विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी के CHC गोधना में अजब मनमानी: अचानक पहुंचे CMO को गैरहाजिर मिले 26 कर्मचारी, वेतन कटा

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:35 PM (IST)

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के औचक निरीक्षण में मैनपुरी के सीएचसी गोधना में छह डॉक्टरों सहित 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएमओ ने सीएचसी गोधना का औचक निरीक्षण किया।

  2. छह डॉक्टर सहित कुल 26 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

  3. अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सीएमओ के लाख प्रयास के बाद भी सीएचसी गोधना पर कर्मचारी ड्यूटी के प्रति सजग नहीं हो रहे हैं। कर्मचारियों की मनमानी की पोल सोमवार को सीएमओ के औचक निरीक्षण में खुल गई। यहां छह डाक्टर सहित 20 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सीएचसी गोधना का औचक निरीक्षण किया। यहां सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. प्रवीण कुमार लापरवाही के चलते कई डाक्टर और स्टाफ के ड्यूटी से गायब मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

सीएमओ के लाख प्रयास के बाद भी कर्मचारी ड्यूटी के प्रति नहीं हो रहे

सजगइस दौरान सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक को 10 अक्तूबर से शुरू होने वाले दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम बनाकर घर-घर भ्रमण कराने को कहा है। प्रसव कक्ष के बाहर एक ही रंग के तीन डस्टबिन मिलने पर मेडिकल ऑफिसर नीतू यादव को अलग-अलग रंग के डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए। कोल्ड चेन में अक्षय कुमार से जब लागबुक दिखवाई को उसमें चिकित्साधीक्षक के हस्ताक्षर नहीं मिले। उन्होंने सभी अभिलेख पूरे को कहा है। स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी रवींद्र सिंह गौर मौजूद रहे।

निरीक्षण में सीएमओ को ये मिले अनुपस्थित

सीएमओ के निरीक्षण में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अपराजिता सिंह, डॉ. कुंतेश चौधरी अनुपस्थित मिले। फिजियोथेरेपिस्ट वीरपाल, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. अंकित यादव, डॉ. अंकुर यादव, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, डीआरए विपिन यादव, एएनएम अरुणा यादव, एलटी संगीता, स्टाफ नर्स कल्पेश यादव, प्रदीप कुमार, मनेंद्र सिंह, ओटी टेक्नीशियन सतेंद्र कुमार, वार्ड ब्यॉय आकाश भदौरिया, वार्ड आया रिचा चौहान, स्वीपर कम चौकीदार होशियार सिंह, राय सिंह, मनोज कुमार, नीरज सक्सेना, वार्ड आया नेहा कुमारी भी अनुपस्थित मिले।

यह भी पढ़ें- बीएसएनएल के नए रिचार्ज प्लान: अब सस्ती कॉल के साथ सुरक्षा भी, मैनपुरी में 1.25 लाख यूजर्स

यह भी पढ़ें- गांव की जर्जर सड़क होगी दुरुस्त: 24.82 करोड़ रुपये से चौड़ा होगा मैनपुरी में कुरावली-लहरा रोड