विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांव की जर्जर सड़क होगी दुरुस्त: 24.82 करोड़ रुपये से चौड़ा होगा मैनपुरी में कुरावली-लहरा रोड

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:13 PM (IST)

मैनपुरी में कुरावली से अलूपुरा होते हुए लहरा मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 24.82 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कुरावली-लहरा मार्ग के चौड़ीकरण हेतु 24.82 करोड़ रुपये स्वीकृत

  2. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से मिली परियोजना को मंजूरी

  3. ग्रामीणों को जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति, आवागमन होगा सुगम

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजर रहीं सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए शासन स्तर से तैयारी आरंभ करा दी गई है। कुरावली से अलूपुरा होते हुए लहरा मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण कराए जाने के लिए शासन ने 24.82 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी है।

इस राशि की पहली बड़ी किस्त अवमुक्त भी कर दी है। विभाग शीघ्र ही कार्य आरंभ कराने की बात कह रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास पर शासन ने स्वीकृति प्रदान की है।

शासन ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को दी जिम्मेदारी

देखरेख के अभाव में अधिकांश ग्रामीण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। आवागमन में भी समस्या होती है। कस्बा कुरावली से अलूपुरा, सलेमपुर होते हुए लहरा मार्ग तक जाने वाली लगभग 10 किमी लंबी सड़क की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। वर्षा के कारण समस्या और बढ़ गई थी। गड्ढाें से गिट्टी उखड़ने के कारण फिसलन जैसी स्थिति बनने लगी है। दूर तक गिट्टी बिखरी होने से वाहन असंतुलित होते हैं।

वर्षा के बाद जर्जर हो गई है सड़क, पर्यटन मंत्री के प्रयास पर पहलल

लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा सड़क की मरम्मत कराए जाने के साथ चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। शासन ने मार्ग चौड़कीरण के लिए 24.82 करोड़ रुपये की स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 12.41 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। सड़क चौड़ीकरण की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को दी गई है।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में 92.66 लाख से 10 आंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास से मिली मंजूरी

ग्रामीणों की बात

सड़क के चौड़ीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सबसे ज्यादा सुविधा होगी। जलभराव और गड्ढों से भी मुक्ति मिल जाएगी। - देवेश चतुर्वेदी, लहरा।

सड़क के गड्ढामुक्त होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना नहीं करना होगा। वाहनों के फिसलने और घटनाओं में भी बहुत हद तक कमी आएगी। मुफीद खान, लहरा।

यह भी पढ़ें- PNG कनेक्शनधारकों के सिलिंडर शो-पीस: HPCL से मैनपुरी-कन्नौज के 18000 उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद

मानकानुसार कार्य कराए जाएंगे। चौड़ीकरण कार्य के लिए संबंधित क्षेत्र के अभियंताओं के माध्यम से स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा।

-

एके अरुण, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड।