विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में 92.66 लाख से 10 आंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास से मिली मंजूरी

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:26 PM (IST)

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र के 10 डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्कों का ...और पढ़ें

मुहल्ला कटरा स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क। जागरण

मुहल्ला कटरा स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क। जागरण

HighLights

  1. मैनपुरी के 10 डॉ. आंबेडकर पार्कों का सुंदरीकरण होगा।

  2. 92.66 लाख रुपये से 10 पार्कों का सुंदरीकरण 90 दिन में।

  3. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से मिली मंजूरी।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से सदर विधानसभा क्षेत्र में 92.66 लाख रुपये 10 डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्कों का सुंदरीकरण होगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की पहल पर इन पार्कों के सुंदरीकरण के प्रस्ताव तैयार कराए थे। जिन्हें मंजूरी दी गई है।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र के दस आंबेडकर पार्कों का सुंदरीकण कराया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। पार्कों के निर्माण के लिए 90 दिन का वक्त तय किया गया है।

सुंदरीकरण कराए जाने वाले पार्कों में से कुरावली ब्लॉक के नगला जमुनिया में डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क, रोशिंगपुर में डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क, निजामपुर में डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क और भटमुई में डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण होगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के प्रयासों से तैयार हुए थे प्रस्ताव

वहीं मैनपुरी ब्लाक मुहल्ला कटरा में डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क, काशीराम कालोनी, गांव पदमपुर, नई बस्ती त्रिलोकपुर, चौरासी और मैनपुरी ब्लॉक के करीमगंज के डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण होगा।

यह भी पढ़ें- PNG कनेक्शनधारकों के सिलिंडर शो-पीस: HPCL से मैनपुरी-कन्नौज के 18000 उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद

यह भी पढ़ें- घरेलू कनेक्शन धारकों की समस्या बढ़ गई: महंगा मिलेगा LPG सिलिंडर, मैनपुरी में 30% उपभोक्ताओं की रह गई E-Kyc

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा मैनपुरी में महापुरुषों की प्रतिमाओं, धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के दस डॉ. बीआर आंबेडकर पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए बजट जारी कराया गया है। तीन महीने में ये सभी पार्क बनकर तैयार हो जाएंगे।

-

ठा. जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री