विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

169 करोड़ रु से बनेगा 15KM लंबा बाईपास, इस हाईवे पर कम होगा ट्रैफिक; एक साल में होगा पूरा

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:11 PM (IST)

भोगांव में 15 किलोमीटर लंबे दक्षिणी बाईपास का निर्माण कार्य बारिश थमने के बाद फिर से शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दक्षिणी बाईपास का निर्माण कार्य बारिश के बाद फिर शुरू।

  2. 15 किलोमीटर लंबा बाईपास 169 करोड़ रुपये से बनेगा।

  3. एक साल में पूरा होने की उम्मीद, ईशन नदी पर पुल।

संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। दक्षिणी बाईपास निर्माण का काम गति पकड़ने लगा है। बारिश का दौर थमने के बाद निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। 169 करोड़ रुपये से बन रहे 15 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण एक साल में पूरा होने की संभावना है। पहले चरण में जमीन पर मिट्टी का भराव कराया जा रहा है।
भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे पर लगातार यातायात का दबाव बढ़ने के चलते स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर नए बाइपास के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। बाईपास के लिए जून में निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

169 करोड़ रुपये से बजट से बनेगा 15 किलोमीटर लंबा बाईपास

लखनऊ की राज लक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा बाईपास निर्माण किया जाना है। पहले पैकेज में 15.150 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए मानसून के चलते काम रुक गया था। बारिश का दौर थमने के साथ ही अब दोबारा काम शुरू किया जा रहा इस पैकेज में भोगांव तहसील क्षेत्र के नौ गांवों की जमीन पर काम शुरू करा दिया गया है।

कार्यदायी संस्था के विशेषज्ञों ने दोबारा काम शुरू कराया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जकी अहमद खान, जेई मुकेश यादव ने टीम के साथ काम का जायजा लिया।

ईशन नदी पर बनेगा बड़ा पुल

पहले पैकेज में बाईपास के निर्माण पर 169 करोड़ का बजट खर्च होगा। 10 मीटर चौड़ाई की सड़क पर गांव दिवन्नपुर चौधरी के पास ईशन नदी पर बड़ा पुल बनेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की आगरा इकाई ने पुल निर्माण शुरू कर दिया है। बिजली पोल हटाने के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायणम् पर भारी पड़ा 'रघुवंशी रघुनंदन'! आगरा की रामलीला में गौरव खन्ना को श्रीराम के रोल में देखकर लोग हुए मंत्रमुग्ध

यह भी पढ़ें- UP Weather: दिन में पसीना, रात में ठंडक; प्रयागराज के साथ यूपी का सबसे गर्म रहा आगरा