विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: दिन में पसीना, रात में ठंडक; प्रयागराज के साथ यूपी का सबसे गर्म रहा आगरा

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:27 AM (IST)

Agra Weather: आगरा में मौसम में बदलाव जारी है; दिन में गर्मी और रात-सुबह में ठंडक महसूस हो रही है। ...और पढ़ें

Agra Weather:

Agra Weather:

HighLights

  1. आगरा और प्रयागराज प्रदेश में संयुक्त रूप से सबसे गर्म।

  2. दिन में तेज धूप से पसीना, रात-सुबह में ठंडक का अहसास।

  3. मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather: मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। रात और सुबह ठंडी हो गई हैं, जबकि दिन में धूप पसीना छुड़ा रही है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली। प्रदेश में आगरा, प्रयागराज के साथ संयुक्त रूप से सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को धूप निकलेगी और तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई मामूली गिरावट

इस माह एक से नौ अक्टूबर तक प्रदेश में आगरा सबसे गर्म रहा था। 10 अक्टूबर को आगरा झांसी के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। 11 अक्टूबर को को आगरा प्रदेश में सबसे अधिक गर्म और 12 अक्टूबर को फतेहपुर के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक गर्म रहा था। मंगलवार को सुबह हल्के बादल रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया।

रात और सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, दिन में धूप छुड़ा रही पसीना

अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड; दून-नैनीताल में आज बारिश

यह भी पढ़ें- यूपी में तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार