यूपी में तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में अगले 24-48 घंटे मौसम शुष्क रहने के बाद 15 अक्टूबर से बदलाव आएगा। 16 अक्टूबर को नए ...और पढ़ें
-1791905399976_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
प्रदेश में अगले 24-48 घंटे मौसम शुष्क रहने के आसार।
15 अक्टूबर दोपहर बाद मौसम में फिर बदलाव की उम्मीद।
16 अक्टूबर को तराई-मध्यवर्ती जिलों में हल्की बारिश संभव।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में अगले 24 से 48 घंटे मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, 15 अक्टूबर को दोपहर बाद मौसम फिर करवट लेगा। 16 अक्टूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तराई क्षेत्र और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन भारी वर्षा को लेकर कोई चेतावनी नहीं की गई है। इस दौरान लखनऊ और आसपास के जिलों में भी बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दो दिन पहले तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में हल्की वर्षा हुई। अब यह मौसमी सिस्टम आगे बढ़ बढ़ रहा है। हालांकि, प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम में अगले बदलाव की वजह एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ होगा, जिससे प्रदेश के उत्तरी हिस्से में दो दिन तराई के जिलों और उनसे सटे मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
बारिश का असर सीमित क्षेत्रों में रहने का अनुमान है। सोमवार को लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली। राजधानी में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
