विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में जल्द शुरू होगा शीतला माता कॉरिडोर का निर्माण, 8.60 करोड़ रुपये से खरीदी जाएगी जमीन

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

मैनपुरी में शीतला माता कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र ही आरंभ होगा, जिसके लिए 8.60 करोड़ रुपये की भूमि खरीदी जाएगी और 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. शीतला माता कॉरिडोर का निर्माण मैनपुरी में जल्द होगा शुरू।

  2. भूमि खरीद को 8.60 करोड़, निर्माण हेतु 24 करोड़ स्वीकृत।

  3. श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, धाम की भव्यता बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। अब जल्द ही जिले के साथ आसपास के जिलों के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला माता के भव्य कारिडोर का निर्माण शीघ्र ही आरंभ होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के लगातार चार वर्ष से किए जा रहे प्रयास अब जल्द ही धरातल पर उतरेंगे।

कॉरिडोर के लिए 8.60 करोड़ से भूमि खरीदी जाएगी। जबकि इसके निर्माण के लिए शासन द्वारा 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कारिडोर विकसित होने के बाद यहां श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक पर्यटन सुविधाएं मिलेंगी। वहीं धाम की भव्यता भी निखरेगी।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि शीतला माता धाम केवल मैनपुरी ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र है। बड़ी संख्या में लोग माता रानी को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। वर्ष भर यहां दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इसे ध्यान में रखकर ही चार साल के प्रयासों के बाद भव्य कारिडोर विकसित करने की मंजूरी मिली है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि पूर्व में कुछ कारणों के चलते यहां परियोजना विकसित करने में परेशानियां आ रही थीं। परंतु अब इसका स्थायी समाधान निकाल लिया गया है। बताया कि कॉरिडोर के विकसित हो जाने से मंदिर की प्राचीन भव्यता, दिव्यता और अलौकिकता और अधिक निखर कर सामने आएगी।

2.75 करोड़ के सुंदरीकरण कार्याें का किया लोकार्पण

प्रदेश सरकार देश की संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों एवं धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण एवं विकास के कर रही है जबकि पूर्ववर्ती सपा सरकार में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनवाने का काम किया जाता था। प्रदेश में माफिया राज के स्थान पर कानून का राज स्थापित हुआ है।

यह विचार पर्यटक एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने रामलीला मैदान में 2.75 करोड़ से निर्मित बाउंड्रीवाल एवं सुंदरीकरण के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए। इस दौरान उनके साथ विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, चेयरमैन नेहा तिवारी, प्रतिनिधि आशीष तिवारी, अरविंद तोमर, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अंडर-19 एशिया कप में मैनपुरी के बेटे मनल चौहान की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, गांव में जश्न का माहौल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।