Move to Jagran APP

मैनपुरी में किशोरी की जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार, बाल और हाथ जले मिले, पूछताछ में जुटी पुलिस

मैनपुरी में किशाेरी को जिंदा जलाया गया था। अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद पिता ने अंकित नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना की जानकारी की जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Wed, 17 May 2023 10:26 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2023 10:26 AM (IST)
मैनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया किशाेरी को जिंदा जलाने का आरोपित।

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। मैनपुरी में किशोरी की जलाकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के सिर के बाल जले हुए हैं। शरीर पर झुलसने के निशान हैं। जिससे उसके घटना स्थल पर मौजूद होने की पुष्टि हो रही है। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

loksabha election banner

आए दिन करता था छेड़खानी

मंगलवार दोपहर शहर में नगला पजाबा निवासी एक किशोरी को उसका पड़ोसी अंकित लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। मंगलवार दोपहर उसने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर पहले किशोरी के साथ मारपीट की फिर डीजल डालकर आग लगा दी थी। इस घटना में किशोरी झुलस कर गंभीर घायल हो गई थी। सैफई में किशोरी की मौत हो गई थी। रात करीब आठ बजे किशोरी के पिता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी तो अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की।

छोटे दो भाइयों ने दी पुलिस को जानकारी

घटनास्थल पर मौजूद किशोरी के दो छोटे भाइयों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई। एसपी विनोद कुमार ने कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस, स्वाट को आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। बुधवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के सिर के बाल जले हुए हैं। हाथ में झुलसने के निशान हैं। जिससे स्पष्ट है कि वह घटनास्थल पर ही मौजूद था।

पुलिस उससे पूछताछ करने में जुट गई है। आरोपित डीजल अपने साथ लेकर गया था या किशोरी के घर में रखा था। इस प्रकार के कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। आरोपित पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.