विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Lok Sabha Election Result: सपा की डिंपल यादव का मैनपुरी सीट पर कब्जा बरकरार, जीत से रचा इतिहास

Published: Tue, 04 Jun 2024 05:48 PM (IST)

Mainpuri Lok Sabha Election Result यूपी की सबसे बड़ी हॉट सीट माने जाने वाली मैनपुरी में एक बार फिर कमल ...और पढ़ें

Mainpuri Lok Sabha Election Result: मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को मिली जीत, भाजपा के जयवीर सिंह हारे
Mainpuri Lok Sabha Election Result: मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को मिली जीत, भाजपा के जयवीर सिंह हारे

HighLights

  1. मैनपुरी में सपा ने बरकरार रखा कब्जा
  2. 1996 से लगातार यहां सपा ने जीती है ये सीट

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। Mainpuri Lok Sabha Election Result: मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2.21 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया। मतों की गिनती पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उनको प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

मैनपुरी में सपा से सांसद डिंपल यादव प्रत्याशी थीं। वह वर्ष 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में सांसद बनी थीं। भाजपा ने स्थानीय विधायक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया। जबकि बसपा से पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव को मैदान में उतारा है। इनके अलावा पांच अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में थे। चुनाव में सपा, भाजपा और बसपा, तीनों दलों द्वारा प्रचार के लिए जमकर ताकत झोंकी गई थी। बड़े नेताओं के दौरे और सभाओं का भी क्रम चला था। बीते उपचुनाव में डिंपल यादव 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीती थीं।

ये भी पढ़ेंः Firozabad Lok Sabha Result: फिरोजाबाद में 'सैफई परिवार' ने फहराया जीत का परचम, अक्षय यादव ने बीजेपी के विश्वदीप सिंह को हराया

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव में नहीं चला 'मायावती का मैजिक', गढ़ में ही फिसला हाथी, छिटका मूल वोट बैंक

मैनुपरी में 58.60 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2022 के उपचुनाव में 54.75 फीसद वोट पड़े थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में 56.67 फीसद मतदान हुआ था। जबर्दस्त गर्मी के बीच सुबह से मतदाताओं में उत्साह नजर आया।