विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firozabad Lok Sabha Result: फिरोजाबाद में 'सैफई परिवार' ने फहराया जीत का परचम, अक्षय यादव ने बीजेपी के विश्वदीप सिंह को हराया

Published: Tue, 04 Jun 2024 05:16 PM (IST)

Firozabad Lok Sabha Seat Result 2024 सपा के अक्षय यादव 89185 वोटों से विजयी। 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा ...और पढ़ें

Firozabad Lok Sabha Seat Result: मतगणना समाप्त, सपा के अक्षय यादव 89,185 वोटों से विजयी
Firozabad Lok Sabha Seat Result: मतगणना समाप्त, सपा के अक्षय यादव 89,185 वोटों से विजयी

HighLights

  1. पिछली बार भाजपा ने जीती थी फिरोजाबाद की सीट
  2. अक्षय यादव ने सपा को खाेई सीट दिलाई

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। Firozabad Lok Sabha Result 2024: फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए शिकोहाबाद मंडी समिति में मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना शाम 4.45 बजे समाप्त हुई। इसमें सपा प्रत्याशी अक्षय यादव की 89,185 वोटों से जीत हुई।

वह पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहे। उन्हें कुल 5,41,689 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 4,52,504 और तीसरे नंबर पर रहे बसपा के चौधरी बशीर को 90,844 वोट मिले हैं। 

सपा का गढ़ है फिरोजाबाद

फिरोजाबाद सीट सीट उन चुनिंदा सीटों में है,जिन्हें सपा का गढ़ भी माना जाता है। इस बार सपा ने अपनी खोई सीट हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। चाचा शिवपाल भी साथ थे। 2019 के चुनाव में सपा परिवार में रार के कारण ही अक्षय यादव को हार का सामना करना पड़ा था। सपा की जातीय गोलबंदी का फार्मूला इस सीट पर प्रभावी रहा। यादव और मुस्लिम यहां निर्णायक स्थिति में रहते हैं। भाजपा की कोशिश अपने परंपरागत वोट बैंक को साधते हुए सपा के पीडीए फार्मूले में सेंध लगाने की थी, जो कामयाब न हो सकी।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव में नहीं चला 'मायावती का मैजिक', गढ़ में ही फिसला हाथी, छिटका मूल वोट बैंक

ये भी पढ़ेंः Chandauli Lok Sabha Result: चंदौली में सबसे बड़ा उलटफेर, सपा के वीरेंद्र की जीत पक्की, डा. महेंद्रनाथ पांडेय इतने वोट से पीछे

फिरोजाबाद क्षेत्र की पहचान समाजवादी पार्टी के गढ़ के रूप में होती रही। 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा के युवराज अखिलेश यादव की जीत से सीट सुर्खियों में आई। अखिलेश के सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में सपा परिवार की बहू और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव की हार और सिने अभिनेता कांग्रेस के राजबब्बर की जीत से सुर्खियां बनीं।